बेंगलुरु के डॉक्टर ने खोज निकाली कोरोना की दवाई, सरकार ने मांगी इजाजत
बेंगलुरु के डॉक्टर ने खोज निकाली कोरोना की दवाई, सरकार ने मांगी इजाजत
नई दिल्ली। देश कोरोना वायरस की चपेट में है। कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 17 मौतें हो चुकी है। वहीं खबर लिखे जाने तक 724 मामले सामने आ चुके हैं। बेगलुरु के डॉक्टर ने दावा किया है कि उनके पास कोरोना का इलाज है। उन्होंने दावा किया है कि कोरोना वायरस का इलाज खोज निकाला है। वो सरकार ने अब इसकी अनुमति मांग रहे हैं।

Recommended Video
Corona के खिलाफ Vaccine बनाने के करीब India, UoH में Testing जारी | वनइंडिया हिंदी
बेंगलुरु के ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ विशाल राव ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस की मेडिसीन खोज निकाली है। डॉ विशाल राव के मुताबिक उन्होंने दवाओं को मिलाकर ये नई दवा तैयार की है। ये दवा कोरोना वायरस को रोकने में कामियाब है। उन्होंने कहा कि साइटोकाइनिज की मदद से उन्होंने एक ऐसा मिश्रण बनाया है, जिसे मरीजों में इंजेक्ट किया जा सकता है। इसके इंजेक्ट करने के बाद उन शख्स का इम्यून सिस्टम फिर से जिंदा हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि उन्होंने सरकार से अब उसकी अनुमति मांगी है। उन्होंने इस दवाई कि रिव्यू के लिए सरकार के पास आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि यह कोई वैक्सीन नहीं है और इससे कोरोना से संक्रमित होने से बचा नहीं जा सकता। ये लोगों के इंम्यून सिस्टम को बल देता है और लोगों को इस वायरस से लड़ने में मदद करता है।












Click it and Unblock the Notifications