'कोई तंत्र मंत्र तो नहीं', Bengaluru में डिलीवरी एजेंट ने मांगी प्याज, डिमांड सुनकर हैरान हुआ शख्स
Bengaluru News: डिलीवरी एजेंट आमतौर पर ग्राहकों से पानी या टिप देने की मांग करते है। लेकिन, एक डिलीवरी एजेंट ने बेंगलुरु में एक व्यक्ति से हैरान करने वाली डिमांड कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिलीवरी एजेंट ने शख्स से 'प्यार' की मांग की। वहीं, अब शख्स ने डिलीवरी एजेंसी से बातचीत के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया।
रेडिट यूजर yashwantptl7 ने बताया कि कैसे डिलीवरी मैन ने किराने का सामान डिलीवर करने के बाद एक अप्रत्याशित अनुरोध किया। डिलीवरी एजेंट ने टिप या पानी मांगने के बजाय, प्याज मांगा। इस बारे में yashwantptl7 ने लिखा, 'तो यह हुआ। शाम को अपनी पत्नी से चर्चा करने के बाद कि हमें क्या-क्या किराने का सामान चाहिए, मैंने ऑर्डर कर दिया।'

डिलीवरी करने वाला एजेंट समय उनके घर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि ऑर्डर मिलने के बाद उन्होंने डिलीवरी एजेंट को धन्यवाद दिया, जिसने एक असामान्य अनुरोध किया था। डिलीवरी एजेंट ने पूछा, 'सर, एक प्याज मिल सकता है क्या?' डिलीवरी एजेंट के इस अनुरोध पर उन्होंने पूछा कि प्याज की क्या जरूरत है?
इस सवाल पर डिलीवरी एजेंट ने कहा कि "ऐसे ही, खाने के लिए।" उन्होंने आगे लिखा कि मैंने पूछा प्याज लेने के बाद कोई तंत्र मंत्र तो नहीं करोगे न भैया... नहीं सर (मासूम मुस्कान के साथ)। जब वह प्याज लेकर चला गया, तो मैं और मेरी पत्नी इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि क्या उसे वाकई इसे खाने की ज़रूरत है या तंत्र मंत्र करने जा रहा है।
मेरी पत्नी ने कहा कि शायद यहां प्याज बहुत महंगा है, इसलिए वह हर जगह से प्याज मांग रहा होगा, ताकि उसके पास उससे खाना बनाने के लिए पर्याप्त प्याज हो। वहीं, अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इतना ही नहीं, लोग भी अपने विचार और अनुभव साझा कर रहे है। इस पोस्ट पर यूजर्स ने अपनी अलग-अलग राय भी दी है।
ये भी पढ़ें: क्या सड़कों पर सुरक्षित हैं महंगी गाड़ियाँ?, बेंगलुरु सड़क हादसे के बाद उठे सवाल, 6 लोगों की हुई थी मौत
कई यूजर्स ने लिखा कि उसने शायद सब्जी इसलिए मांगी होगी क्योंकि वह बढ़ती कीमतों के कारण सब्जी खरीदने में असमर्थ था। वहीं अन्य यूजर्स ने काले जादू की अफवाह पर यकीन कर लिया। एक यूजर ने कहा कि अगर यह दोपहर के भोजन के समय की बात है तो वह शायद सब्जी और रोटी के साथ प्याज खाना चाहता होगा। उससे इसका कारण पूछा जाना चाहिए था और उसे अचार भी देना चाहिए था।
ये भी पढ़ें: Bengaluru Accident: कर्नाटक में बेंगलुरु-तुमकुर NH पर भीषण हादसा, कार पर गिरा कंटेनर, 6 की मौत












Click it and Unblock the Notifications