Bengaluru Stampede: "RCB की जीत का जश्न बना मौत का तांडव, 11 मासूम जिंदगियां खत्म, कौन थे युवा?

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु के चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल कप जीते का जश्‍न मातम में बदल गया। स्‍टेडियम के अंदर कर्नाटक सरकार आरसीबी की जीत का जश्‍न मना रही थी और बाहर प्‍लेयर्स को देखने के लिए जुटी फैंस की भीड़ में अचानक भगदड़ मचने से मौत का मातम छा गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और लगभग 33 लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे में कई मांओं की गोद सूनी हो गई है, कई युवा अस्‍पताल के बेड पर घायल अवस्‍था में कराह रहे हैं।

आरसीबी की विक्‍ट्री परेड से पहले स्‍टेडियम के बाहर जुटी भीड़ में मची अफरा-तफरी और भगदड़ में जिन लोगों की मौत की खबर सामने आई है उनमें से अधिकांश युवा थे। मृतकों में अधिकांश की उम्र 20 से 22 वर्ष की हैं। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने भी पुष्टि की है, उसमें बताया है कि स्‍टेडियम भगदड़ में मारे जाने वालों में अधिकांश युवा थे।

Bengaluru Stampede

11 मासूम जिंदगियां खत्म, कौन हैं ये युवा

  • सहाना- (19 वर्ष)
  • भौमिक - (20 वर्ष)
  • पूर्णचन्द्र-(32 वर्ष)
  • चिन्मयी- (19 वर्ष)
  • दिव्यांशी- (13 वर्ष)
  • श्रवण- (20 वर्ष)
  • देवी- (19 वर्ष)
  • शिवलिंग- (17 वर्ष)
  • मनोज- (33 वर्ष)
  • अक्षता- (26 वर्ष)

बेंगलुरु के बॉरिंग अस्‍पताल में पहुंचे ये शव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चार मृतकों के शव बेंगलुरु के बॉरिंग अस्‍पताल में और वैदेही अस्‍पताल में कुछ शव पहुंचे हैं। बॉरिंग अस्‍पताल में जो 6 शव हैं उनमें 13 वर्षीय दिव्‍यांशी, 26 वर्षीय दीया, 20 वर्षीय श्रवणा, 33 वर्षीय मनोज और 17 वर्षीय शिवलिंगा का शव पहुंचा है।

वैदेही अस्‍पताल में पहुंचे हैं ये शव

वहीं बेंगलुरु के वैदेही अस्पताल में 20 वर्षीय भूमिक, 19 वर्षीय सहाना, 20 वर्षीय देवी 35 वर्षीयपूर्णचंद्र शव हैं। इसके अतिरिक्त, मणिपाल अस्पताल में लाई गई 19 वर्षीय चिन्मयी की भी मौत हो गई है।"

इन घायलों का अस्‍पताल में चल रहा इलाज

वैदेही अस्पताल के आईसीयू में छह लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि तीन अन्य को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बॉरिंग अस्पताल में मृतकों के अलावा, 12 घायलों का इलाज चल रहा है। मणिपाल हॉस्पिटल में छह घायलों का इलाज जारी है।

मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा

बेंगलुरू के चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में हई भगदड़ के मृतकोें को परिजनों को कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि घायलों के लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। सीएम ने कहा स्टेडियम में केवल 35,000 लोगों की क्षमता है, लेकिन लगभग 2 से 3 लाख लोग जमा हो गए थे। बेंगलुरु शहर में उपलब्ध पूरी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। इतनी बड़ी भीड़ को कंट्रोल कर पाना नामुमकिन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+