CEO मां ने गोवा में बेटे को मारकर बैग में डाला, फिर टैक्सी से निकली बेंगलुरु, ड्राइवर ने कर दिया प्लान फेल

Bengaluru AI Start-UP Founder Suchana Seth News: बेंगलुरु बेस्ड 39 वर्षीय स्टार्ट-अप फाउंडर और सीईओ सूचना सेठ ने एक ऐसे गुनाह को अंजाम दिया है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। सूचना सेठ स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल AI लैब नाम की कंपनी की CEO है, जो कि बेंगलुरु में रहती थीं। वो अपने 4 साल के बेटे से साथ गोवा आती हैं और फिर वहां से अकेले एक बैग से बाई रोड टैक्सी से बेंगलुरु के लिए निकल जाती है। लेकिन रास्ते में टैक्सी ड्राइवर की सूझबूझ ने सीईओ का पूरा प्लान फेल कर दिया।

बेंगलुरु की सूचना सेठ ने गोवा में अपने चार वर्षीय बेटे की हत्या कर दी और होटल में कुछ पता चलता उससे पहले डेडबॉडी को बैग में भरकर टैक्सी से कर्नाटक के लिए निकल गई।

CEO Suchana Seth

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप माइंडफुल एआई लैब की सीईओ सूचना सेठ को सोमवार (8 जनवरी) को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक बैग में उनके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसने कथित तौर पर उत्तरी गोवा के कैंडोलिम के एक अपार्टमेंट में अपने छोटे बेटे की हत्या की।

इस चौंकाने वाली हत्या के मकसद का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस को हत्या के पीछे उसके पति के साथ अलग हुए रिश्ते का शक है।

6 जनवरी को आई और फिर...

सूचना सेठ ने शनिवार (6 जनवरी) को अपने बेटे के साथ उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में सोल बनयान ग्रांडे में चेकइन किया। फिर सोमवार को, वह अकेले कमरे से बाहर निकली और होटल स्टाफ से बेंगलुरु के लिए टैक्सी बुक करने को कहा। स्टाफ ने उनको फ्लाइट लेने की सलाह दी, लेकिन वो टैक्सी से जाने पर अड़ी रही।

इस बीच स्टाफ ने देखा कि उसका बेटा गायब है। उसके जाने के बाद हाउसकीपिंग स्टाफ ने जब उसके अपार्टमेंट की सफाई की तो खून के धब्बे मिले, जिसके बाद शक गहरा गया। इसके बाद उन्होंने गोवा पुलिस को इसकी सूचना दी, इसके बाद उन्होंने टैक्सी ड्राइवर को फोन किया और कहा कि सूचना को फोन दें। महिला सीईओ से जब उनके बेटे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दावा किया कि उसे फतोरदा (गोवा) में दोस्त के घर पर छोड़ दिया है। दोस्त का जो पता दिया वो फर्जी निकला।

इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को दोबारा फोन किया और कोंकणी भाषा में बोलते हुए इस बात को समझाया कि टैक्सी में बैठी सूचना सेठ इस बारे में समझ ना सकें, गोवा पुलिस ने ड्राइवर से कैब को बेंगलुरु से लगभग 200 किलोमीटर दूर चित्रदुर्ग में निकटतम पुलिस स्टेशन की ओर मोड़ने के लिए कहा।

ड्राइवर की सूझबूझ आई काम, सेठ गिरफ्तार

जब कैब ड्राइवर ने बताए अनुसार किया, तो चित्रदुर्ग पुलिस ने सेठ को गिरफ्तार कर लिया और उनके बेटे का शव उस बैग के अंदर पाया गया, जिसके साथ वह यात्रा कर रही थीं। सेठ के पति वेंकट रमन, जो एआई डेवलपर के रूप में काम करते हैं, पुलिस के फोन करने पर चित्रदुर्ग पहुंचे।

तो क्या इसलिए की बेटे की हत्या?

पुलिस के मुताबिक सूचना सेठ की साल 2010 में शादी हुई थी। 2019 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। 2020 से पति-पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो गए। इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। कोर्ट ने आदेश मुताबिक सूचना का पति अपने बच्चे से हर रविवार को मिल सकता था। हालांकि सूचना नहीं चाहती थी कि उसका पति उसके बेटे से मिले। इसी को लेकर उसने अपने की हत्या का प्लान बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+