बेंगलुरु धमाके में हुआ IED का इस्तेमाल, महिला की मौत

बेंगलुरु। बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट पर हुआ धमाका भले ही कम तीव्रता का था, लेकिन देश के लिये एक बड़ी चेतावनी जरूर था। ऐसा इसलिये क्योंकि धमाकों से जुड़ी जो बातें निकल कर सामने आयी हैं, वो आतंकी हमले की ओर इशारा कर रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि सीवर में रखे गये इस बम में आईईडी टाइमर का इस्तेमाल किया गया। साथ ही अमोनियम नाइट्रेट के कुछ कण मौके से बरामद हुए। यही कारण है कि बेंगलुरु समेत देश के सभी बड़े शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

bangalore blast

बेंगलुरु बम धमाकों से जुड़े ताज़ा अपडेट व महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं-

  • धमाके में घायल हुए तीन लोगों के नाम हैं- भवानी, कार्तिक और संदीप। भवानी के सिर पर चोट आयी है और उसकी हालत नाजुक थी और रात के करीब 10:50 पर उसकी मौत हो गई।
  • भवानी को माल्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।
  • शुरुआती छानबीन से पता चला है कि बम में टाइमर लगाया गया था। इसका साइज़ छोटा था, लिहाजा इसकी तीव्रता भी कम थी।
  • इंटेलीजेंस ब्यूरो के अध‍िकारी ने इसे आतंकी वारदात करार दिया है। चर्च स्ट्रीट घनी आबादी और भीड़भाड़ वाला इलाका है, लिहाजा अगर बम की
  • तीव्रता अध‍िक होती तो आज न जाने कितनी जानें चली गई होतीं।
  • बेंगलुरु पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
  • पुलिस ने आस-पास की दुकानों में और सड़क किनारे लगे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिये हैं, ताकि जल्द से जल्द घटना को अंजामदेने वालों तक पहुंचा जा सके।
  • खुफिया विभाग की सलाह पर गृह मंत्रालय ने देश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
  • खुफिया विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार देश में इस वक्त आतंकवादी अकेले या समूह में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। लिहाजा सभी देशवासी सतर्क रहें।
  • खुफिया विभाग के अनुसार नये साल के जश्न में आतंकवादी खलल डाल सकते हैं, लिहाजा आम लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अगर कोई संदिग्त आपकी नजर में आता है, तो तुरंत 100 नंबर डायल कर जानकारी दें।
  • इसे संयोग ही कहेंगे कि आज ही के दिन बेंगलुरु में स्थति भारतीय विज्ञान संस्थान यानी आईआईएससी में आतंकी हमला हुआ था।

जिंदगी की जंग हार गई भवानी

धमाके में बुरी तरह घायल हुई भवानी के सिर पर चोट आयी थी, जिसे बाद उसे माल्या अस्पताल ले जाया गया। यहां पर रात को करीब 10:45 बजे उसकी मौत हो गई।

bangalore

माल्या अस्पताल के डा. कंचन ने बताया कि चोट इतनी ज्यादा थी कि इंटरनल ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो गई और उस वजह से दिल की धड़कनें रुक गईं। भवानी तमिलनाडु की रहने वाली थी, जो बेंगलुरु में छुट्ट‍ियां मनाने आयी थी। उसने आज शाम को ही चर्च स्ट्रीट स्थि‍त इम्पायर होटल में डिनर किया था। जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त वो घर लौट रही थी।

पहुंच गई फॉरेंसिक टीमें

हम आपको बताना चाहेंगे कि चर्च स्ट्रीट पर फॉरेंसिक टीम का एक दल पहुंच चुका है, जो इलाके से संदिग्ध वस्तुओं की बरामदगी में जुटी हुई है। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि शहर के लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास मत करें। यह बात पक्की है कि शहर में सिर्फ एक ही धमाका हुआ है। वो भी चर्च स्ट्रीट पर। उसके अलावा कोई धमाका नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+