#bengalurulogo: टैगलाइन और लोगो से पहचान पाने वाला देश का पहला शहर बना बेंगलुरु

बेंगलुरु। अपने सदाबहार मौसम और आईटी कंपनियों के लिए विश्वभर में मशहूर बेंगलुरु अब देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जिसके पास खुद की टैगलाइन और लोगो है। सरकार ने बेंगलुरु- बी यू टैगलाइन का चुनाव किया है, जिसके बारे में बात करते हुए कर्नाटक सरकार के पर्यटन मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि ये लोगो बेंगलुरु को सारी दुनिया में एक खास पहचान दिलाएगा।

लोगो

लोगो

लोगो में इस्तेमाल पहले दो शब्द बी और और अंतिम के शब्द यू को लाल रंग से लिखा गया है। बेंगलुरु को एक विशेष पहचान दिलाने के उद्देश्य से बने इस लोगो को रविवार को लॉन्च किया गया। आपको बता दें कि इसी साल की जुलाई में विश्व की बेस्ट डायनेमिक शहरों की लिस्ट में बेंगलुरू को टॉप पोजिशन हासिल हुई थी।

पांचवा सबसे बडा महानगरीय क्षेत्र

पांचवा सबसे बडा महानगरीय क्षेत्र

मालूम हो कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बडा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारी क्षेत्र में 900 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज्यादा है।

पहले कर्नाटक की राजधानी मैसूर

पहले कर्नाटक की राजधानी मैसूर

पहले कर्नाटक की राजधानी मैसूर हुआ करती थी लेकिन अंग्रेजों के प्रभाव में मैसूर राज्य की राजधानी मैसूर शहर से बेंगलुरू में स्थानंतरित हो गई थी।

 मैसूर का शाही वाडेयार परिवार

मैसूर का शाही वाडेयार परिवार

बाद में मैसूर का शाही वाडेयार परिवार भी बेंगलुरू से ही शासन चलाने लगा था। 1947 में भारत की आज़ादी के बाद मैसूर राज्य का भारत संघ में विलय हो गया और बेंगलुरू 1956 में नवगठित कर्नाटक राज्य की राजधानी बन गया।

'भारत का सिलिकॉन वैली'

'भारत का सिलिकॉन वैली'

साल 2014 में इस शहर का नाम बैंगलोर से बेंगलुरू हो गया। ये भारत के सूचना प्रौद्योगिकी निर्यातों का अग्रणी स्रोत रहा है, और इसी कारण से इसे 'भारत का सिलिकॉन वैली' कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+