बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 'नकली' कैब ड्राइवर के चंगुल में फंसी महिला, एक्स पर साझा किया दर्दनाक अनुभव

Bengaluru airport News: नकली कैब ड्राइवर के चंगुल में फंसी महिला ने अपना दर्दनाक अनुभव साझा किया। महिला ने बताया कि वह बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से निकलने के बाद एक 'नकली' ओला कैब ड्राइवर के चंगुल में फंस गई थी। महिला अपनी जो आपबीती बताई उसको सुनकर आप भी अगली बार कैब से कहीं जाने से पहले 100 बार जरूर सोचेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकली कैब ड्राइवर की धोखाधड़ी का शिकार हुई महिला निकिता मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि कैसे किसी अंजान ड्राइवर ने उन्हें ठगने की कोशिश की। दरअसल, निकिता मलिक ने बताया कि 08 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे के आसपास एयरपोर्ट से ओला कैब बुक की थी।

Ola cab Driver

बताया कि एक अनजान टैक्सी ड्राइवर को बेंगलुरू एयरपोर्ट पर ओला पिकअप स्टेशन से अंदर आने दिया गया और रात 10:30 बजे एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर खुद को कैब ड्राइवर बताकर उसने लगभग तस्करी/बलात्कार/लूट/हमला किया। अगर मैंने 112 पर कॉल न किया होता, तो मैं यह टाइप नहीं कर रही होती।

निकिता ने अपनी तहरीर की तस्वीरें भी साझा कीं, जो उन्होंने कथित तौर पर ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई थी। शिकायत में घटना का विवरण दिया गया है। उन्होंने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि शुरुआती झिझक के बावजूद वह कार में बैठ गईं, लेकिन उन्हें जल्द ही एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है, क्योंकि ड्राइवर ने ओटीपी नहीं मांगा।

इसके बजाय, उसने उनसे अपने निजी मैप्स में अपना गंतव्य दर्ज करने के लिए कहा। ड्राइवर ने अपने आधिकारिक ऐप में खराबी का हवाला दिया। जब वे आगे बढ़े, तो उन्होंने अतिरिक्त किराया मांगा, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद ड्राइवर ने तय किराए पर उसे दूसरी गाड़ी में ले जाने का प्रस्ताव रखा।

असुरक्षित महसूस करते हुए निकिता मलिक ने एयरपोर्ट पर लौटने पर जोर दिया। ड्राइवर ने इस पर ध्यान नहीं दिया और पेट्रोल पंप पर रुककर 500 रुपये ईंधन की मांग की। इस निकिता ने शांत रहते हुए सावधानी से 112 नंबर पर कॉल किया और अपने परिवार के एक सदस्य को अपनी लोकेशन के बारे में भी जानकारी दी।

निकिता ने बताया कि करीब 20 मिनट के भीतर पुलिस हवाई अड्डे के पिकअप स्टैंड पर पहुंची और नकली कैब ड्राइवर बसवराज को हिरासत में ले लिया। इस घटना ने राइड-हेलिंग सेवाओं का उपयोग करते समय महिलाओं की सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण चिंताएँ पैदा कर दी हैं, खासकर रात के समय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+