Bengaluru: बारिश से त्रस्त बेंगलुरु में अब बत्ती गुल, इन इलाकों में सोमवार तक 6 घंटे की कटौती, देखें List

Bengaluru Power Cut: इस वक्त सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर बेंगलुरु भारी बारिश की मार सह रह है। पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की मानसूनी बारिश और बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई जिलों में बरसात हो रही है, लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज भी सुबह से बेंगलुरु में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही है और बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं अब बेंगलुरुवासियों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

Bengaluru

शहर के कई एरिया में में आज से लेकर सोमवार तक 6 घंटे की बिजली कटौती है। दरअसल बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) ने कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (KPTCL) की ओर से किए जा रहे रखरखाव और मरम्मत कार्य के वजह से ये फैसला किया है। बता दें कि इससे पहले शहर के कुछ इलाकों में 19 और 20 नवंबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी।

इस बार जिन जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी वो एरिया निम्नलिखित है...

बेंगलुरु में बिजली कटौती आज (25 नवंबर)

  • मंडीपेटे,
  • बिन्नी कंपनी रोड,
  • चामराज पीट सर्कल,
  • क्लॉक टॉवर,
  • महावीर रोड डोड्डा पीट,
  • विजयलक्ष्मी रोड,
  • चौकीपेटे,
  • बसवराज पीट,
  • हगेडिब्बा सर्कल,
  • अंबेडकर सर्कल,
  • एस एस लेआउट ए ब्लॉक,
  • एमबीए कॉलेज रोड,
  • अथानी कॉलेज,
  • ऑफिसर्स क्लब ,
  • बसवनगुडी मंदिर एरिया।
Bengaluru

बेंगलुरु में बिजली कटौती कल (26 नवंबर)

  • BTM लेआउट,
  • के आर रोड,
  • इमाम नगर,
  • अरली मारा सर्किल,
  • मगनहल्ली रोड,
  • बेथुर रोड,
  • देवराज अरस बडावणे,
  • विजयनगर बडवाने,
  • राजीव गांधी बडावणे,
  • एसपी कार्यालय,
  • आरटीओ कार्यालय,
  • एसएमके नगरा,
  • एसजेएम नगर,
  • बाबू जगजीवन नगर,
  • एवीके कॉलेज रोड,
  • कोर्ट रोड,
  • रत्नम्मा होसेल,
  • मुस्लिम कॉम्प्लेक्स,
  • पुराना बस स्टैंड,
  • महिला कॉम्प्लेक्स,
  • बिग बाजार,
  • जॉय अल्लुकास,
  • महानगरपालिके,
  • पीडब्ल्यूडी डिवीजन,
  • पंचायत राज,
  • शांति कम्फर्ट्स,
  • पीजे एक्सटेंशन 1st 2nd मेन,
  • राम एंड कंपनी सर्कल,
  • पुलिस क्वार्टर एमएस बिल्डिंग,
  • अरुणा थिएटर,
  • पशु चिकित्सा अस्पताल,
  • सीथारा होटल,
  • पिसाली परिसर

बेंगलुरु में बिजली कटौती ( 28 नवंबर )

  • दावणगेरे में फीडर क्षेत्र,
  • शंकर विहार लेआउट,
  • पीबी रोड,
  • संगोली रायन्ना सर्किल,
  • बीएसएनएल कार्यालय,
  • उप पंजीयक कार्यालय,
  • विनायक नगर,
  • साईं इंटरनेशनल होटल,
  • पूजा इंटरनेशनल होटल,
  • देवराज उरस लेआउट बी ब्लॉक,
  • गिरियप्पा लेआउट
  • जीएमआईटी कॉलेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+