Bengaluru: बेंगलुरू में आधी रात युवक के साथ बेरहमी, 20 बार ईंट से किया हमला, मौत
बेंगलुरु में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक रात में 6 लोगों के एक गुट ने 26 वर्षीय युवक पर हमला किया था। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Bengaluru News: बेंगलुरू में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक युवक पर आधी रात 6 लोगों के एक गुट ने हमला कर दिया था। जिसमें तीन महिलाएं और पुरुष शामिल थे। एक महिला ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर चोट आने के कारण युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु पुलिस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुई ये घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक की 6 लोगों ने मिलकर कैसे हत्या कर दी। घटना के लेकर कथित तौर पर ये सामने आया है कि उसके शरीर पर शरीर को लगभग 20 बार एक बड़ी ईंट से हमला किया गया था। जिससे उसका चेहरा खराब हो गया। हत्या के बाद शव की पहचान करना मुश्किल हो गया था।
घटना शनिवार देर रात की है। जब बेंगलुरु के केपी अग्रहारा इलाके में युवक पर हमला हुआ। वह बादामी इलाके की रहने वाला था। हमले से पहले युवक के साथ आरोपियों की थोड़ी देर तक बहस हुई। जिसके बाद एक महिला ने ईंट उठा ली। जबकि अन्य उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। जिसके बाद महिला ने करीब 20 बार उसके सिर चेहरे और शरीर अन्य हिस्सों पर वार किया। बाद में गिरोह के एक अन्य व्यक्ति ने युवक को एक बार उठाया और फिर जमीन पर पटक दिया।
बेंगलुरू वेस्ट के डीसीपी लक्ष्मण बी निम्बारगी ने बताया कि बेंगलुरू के हेमंत मेडिकल के पास केपी अग्रहारा के 5वें क्रॉस पर देर रात एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसमें तीन पुरुष और तीन महिला समेत छह लोग शामिल थे। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications