ब्वॉयफ्रेंड के लिए पिता का कत्ल करने वाली बेटी ने कहा- मुझे आजादी चाहिए थी, इसलिए की हत्या
बेंगलुरु। बेंगलुरु में 15 साल की एक बेटी ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए प्रेमी के साथ मिलकर पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने लड़की और उसके 18 साल के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 15 साल की ये लड़की और उसका ब्वॉयफ्रेंड प्रवीन एक ही स्कूल में पढ़ते थे, बाद में प्रवीण ने आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज में दाखिला ले लिया था। हिरासत में ली गई बेटी ने पूछताछ के दौरान अपने पिता की हत्या करने के पीछे वजह की बताई है।

पिता की रोक-टोक से नाराज थी बेटी
पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि पिता जय कुमार जैन को प्रवीन के साथ उसका अफेयर पसंद नहीं था। पिता ने उसे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा था और मोबाइल-इंटरनेट के इस्तेमाल पर भी काफी हद तक रोक लगा दी थी। डीसीपी (नॉर्थ) शशि कुमार द्वारा साझा किए गए नाबालिग के बयान के मुताबिक, 'मेरे पिता को मेरे और प्रवीन के रिलेशन के बारे में जानकारी हो गई थी, और उनको प्रवीन के साथ मॉल में मिलने की भनक भी लग गई थी। इसके बाद उन्होंने मुझे बेल्ट से पीटा था।'

पिता को पसंद नहीं था प्रवीन से मिलना
पुलिस के मुताबिक, जब वह क्लास 7 में थी और प्रवीन क्लास 10 में था, तब दोनों की जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे थे। प्रवीन के स्कूल से कॉलेज चले जाने के बाद भी दोनों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। वे अक्सर मॉल में मिलते थे। जब पिता को इसके बारे में मालूम हुआ तो उन्होंने लड़की को उस लड़के से दूर रहने को कहा। लेकिन इसके बाद दोनों ने मिलकर पिता से ही बदला लेने का ठान ली।

दोनों ने जुर्म कबूल किया- पुलिस
डीसीपी (नॉर्थ) शशि कुमार ने बताया कि घटना वाले दिन लड़की ने पिता के दूध में नशे की गोली मिला दी और प्रवीन को अपने घर पर बुला लिया। इसके बाद उसने पिता को कई थप्पड़ मारा और ये चेक किया कि नशे की गोली का असर हुआ है कि नहीं, फिर दोनों ने पिता को चाकू से गोद डाला, इन दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने चाकू से गोदने के बाद जैन के शव को जलाने की कोशिश की थी। पूरा मामला सामने आने के बाद पड़ोसियों का कहना है कि जैन अपनी बेटी से बहुत प्यार करते थे।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications