नई नवेली सांसद बनीं टीएमसी की नुसरत जहां की निखिल जैन से शादी तय
नई दिल्ली। 2019 का लोकसभा चुनाव भले ही टीएमसी के लिए बढ़िया ना गया हो लेकिन पार्टी की युवा सांसद नुसरत जहां के लिए काफी अहम रहा है, जहां उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की है, वहीं दूसरी ओर वो अपनी निजी जिंदगी में भी आगे बढ़ने जा रही हैं, जी हां, ऐक्ट्रेस से पॉलिटिशन बनीं नुसरत जहां बहुत जल्द कोलकाता के नामी निखिल जैन से शादी रचाने जा रही हैं। यह शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जिसका आयोजन इस्तांबुल में किया जाएगा।
नुसरत जहां करने जा रही हैं शादी
इस बात की जानकारी खुद इशरत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है, नुसरत ने इस्टां पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'जब आखिरकार सच सपने से बेहतर हो, जिंदगी में एक-दूसरे को थामे रखना।' शेयर की गई तस्वीर बहुत रोमांटिक है, जिसमें उनका रिंग नजर आ रहा है और उनका हाथ किसी ने थाम रखा है।
नुसरत, बंगाल की फेमस एक्ट्रेस हैं
वैसे आपको बता दें कि नुसरत, बंगाल की फेमस एक्ट्रेस हैं और लोकसभा चुनाव 2019 से ही उन्होंने राजनीति में डेब्यू किया है। नुसरत अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया करती हैं, उनकी इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग (1.3 मिलियन) है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीं नुसरत जहां
नुसरत जहां हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीॆ। नुसरत ने इंस्टाग्राम पर संसद से बाहर की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वह सांसद मीमी चक्रवर्ती के साथ जींस और टॉप पहने में नजर आ रही हैं। नुसरत के पहनावे पर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया था।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Middle East Crisis: एक्शन मोड में पीएम मोदी, कच्चा तेल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई पर बड़ा फैसला! -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications