बंगाली एक्‍ट्रेस राजश्री और अभिनेता बोनी सेनगुप्‍ता BJP में शामिल, TMC एमएलए गौरीशंकर ने भी थामा भाजपा का हाथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नेताओं और बंगाली फिल्‍मी हस्‍तियों का एक पार्टी से दूसरे पार्टी में जाना भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में बंगाली अभिनेत्री राजश्री और अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। चुनाव से ठीक पहले दोनों ने भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में पार्टी की सदस्‍यता ली। इसके अलावा तेहट्टा से TMC के विधायक गौरीशंकर दत्त भी बीजेपी में शामिल हो गए।

बंगाली एक्‍ट्रेस राजश्री और अभिनेता बोनी सेनगुप्‍ता BJP में शामिल, TMC एमएलए गौरीशंकर ने भी थामा भाजपा का हाथ

आपको बता दें कि गौरीशंकर दत्ता नदिया जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष थे। वहीं अभिनेता बॉनी सेनगुप्ता टीएमसी की उम्मीदवार कौशिनी के काफी करीबी रहे हैं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। 294 विधानसभा सीटों के लिए पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होगा। मतदान 27 मार्च को शुरू होगा। इसके बाद 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+