बंगाल चुनाव: कैलाश विजयवर्गीय का ममता पर तंज- 10 साल के सीएम ने ऐसा क्या गलत किया कि चंडी पाठ सुनाना पड़ा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी दंगल शुरू हो चुका है। टीएससी सुप्रीमों ममता बनर्जी और भाजपा में जबरदस्‍त जुबानी जंग भी शुरू हो चुकी है। मंगलवार को ममता बनर्जी ने भाजपा को काउंटर देते हुए चुनावी मंच पर चंडी पाठ पढ़ा। इतना ही नहीं महाशिवरात्रि के दिन ममता बनर्जी चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगी। ममता दीदी के बदले रूप पर पश्चिम बंगाल की भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा है।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021 : Nandigram में मंच से ही Mamata Banerjee ने किया चंडीपाठ | वनइंडिया हिंदी
    bjp

    कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी के बदले रूप पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में विकास के बारे में बात करने वाले 10 साल के एक सीएम को यह साबित करने के लिए कि वह हिंदू हैं, उन्‍हें मंच से चंडी पाठ का पाठ करना पड़ रहा है। उन्‍होंने ऐसा क्या गलत किया है कि एक मंच से 'चंडी पाठ' सुनाना पड़ा पश्चिम बंगाल की भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बंगाल सीएम ममता बनर्जी पर जमकर बरसे।

    नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं ममता बनर्जी

    बता दें बंगाल में 8 चरण में हो रहे विधानसभ चुनाव में ममता बनर्जी नंद्रीग्राम सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं उनको टक्‍कर देने के लिए भाजपा ने सुवेन्‍दु अधिकारी को मैदान में उतारा है। सुवेंदु पहले जब टीएमसी में हुआ करते थे तब ममता दीदी के बायें हाथ कहे जाते थे। वहीं अब ममता दीदी को चुनावी टक्‍कर देने जा रहे हैं।

    सुवेंन्‍द्र अधिकारी ने ममता बनर्जी को 50 लाख वोट से हराने का किया है ऐलान

    ममता बनर्जी मंगलवार को चुनावी सभा करने के लिए 9 मार्च को नंदगीग्राम पहुंची जहां उन्‍होंने मंच पर चंडी पाठ किया। सुवेंदु ने ममता बनर्जी को 50 हजार वोटों से हराने का वादा किया है। चंडी पाठ पढ़ते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं अपना नाम भूल सकती हूं लेकिकन नंदीग्राम को नहीं। ममता बनर्जी ने इस मौके पर शिवरात्रि पर पार्टी का मैनिफेस्टो जारी करने की घोषणा की।

    https://hindi.oneindia.com/photos/sexy-stylish-pictures-of-actress-vani-kapoor-59957.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+