Bengal Election 2026: ममता के मंत्री ने कम उम्र की बच्ची से डलावाया वोट? फोटो आई सामने तो उठे सवाल

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को फाइनल फेज की वोटिंग पूरी हुई। इसी बीच एक तस्वीर आई जिसने ममता बनर्जी, उनकी पार्टी और सबसे बड़ी बात चुनाव आयोग पर ही सवाल खड़े कर दिए। दरअसल ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री और कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार फिरहाद हकीम ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद अपने X अकाउंट पर पोस्ट की। इस तस्वीर में एक छोटी बच्ची भी उनके साथ दिखी जो उम्र में कम लग रही है लेकिन उंगली पर सियाही लगाए हुए है।

कैसे लगी सियाही?

दरअसल फिरहाद कोलकाता जिले के चेतला गर्ल्स हाई स्कूल स्थित बूथ संख्या 258 पर अपना वोट डालने पहुंचे थे। यहां उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी थे। वोट डालकर बाहर आए तो फिरहाद ने पोलिंग बूथ के बाहर सपरिवार फोटो भी खिंचाया और ये फोटो अपने X अकाउंट से पोस्ट की। इस फोटो में एक छोटी बच्ची भी उनके साथ दिख रही है। हैरानी की बात ये है कि इस बच्ची की उम्र 18 साल से कम दिख रही है लेकिन इसकी उंगली पर वोट डालने बाद लगाई जाने वाली सियाही लगी हुई है।

Bengal Election 2026

बीजेपी ने उठाए सवाल

इस मामले पर बीजेपी के सोशल मीडिया हेड अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की सरकार और चुनाव आयोग दोनों पर सवाल उठाए। अमित मालवीय ने कहा-

"तृणमूल नेता फिरहाद हकीम पर कोलकाता के मेयर पद का दुरुपयोग कर एक नाबालिग बच्ची की उंगली पर स्याही लगवाने का आरोप है। छोटी बच्चियों को राजनीतिक विषयों में घसीटना अनुचित है, और यह कृत्य गलत मूल्यों को बढ़ावा देकर हमारी लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर कर सकता है, जो गहरी चिंता का विषय है। कथित उल्लंघन पर भारत निर्वाचन आयोग (@ECISVEEP) और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (@CEOWestBengal) को संज्ञान लेना चाहिए तथा जिम्मेदार व्यक्तियों को जवाबदेह ठहराकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।"

कमेंट में मिले कुछ जवाब

इसके बारे में कुछ लोगों ने अमित मालवीय के कमेंट सेक्शन में बताया कि पोलिंग बूथ पर बच्चों की उंगली पर सियाही लगाना कोई नई बात नहीं है। जो बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ पोलिंग बूथ पर जाते हैं उन्हें अमूमन इंक लगा दी जाती है। हालांकि ऐसा करना कानूनी या गैरकानूनी है या नहीं इस पर लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया है।

Pak LPG Crisis: पाकिस्तान में गैस की भयंकर किल्लत, गुब्बारों में LPG भर रहे लोग, कैसे करता है काम?
Pak LPG Crisis: पाकिस्तान में गैस की भयंकर किल्लत, गुब्बारों में LPG भर रहे लोग, कैसे करता है काम?

क्या आपको लगता है कि बच्ची के हाथ पर इंक लगाना गलत है। या फिर आपको लगता है कि क्या बच्ची ने भी वोट डाला होगा, तो अपनी राय हमें कमेंट में बताएं।

इस खबर अपनी राय हमें कॉमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+