PM किसान योजना पर ममता का पलटवार, कहा-2.50 लाख किसानों के नाम भेजे, लेकिन नहीं मिला एक रुपया

Mamata Banerjee on PM Kisan scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक जनसभा को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने बंगाल के किसानों से कई वादे किए। उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी और पहली कैबिनेट में किसानों की योजनाओं को तेज गति से लागू कर दिया जाएगा। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का बकाया पैसा भी बंगाल के किसानों को देंगे। अब इसके एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि उनकी सरकार ने केंद्र को 2.5 लाख किसानों के नाम भेजे, लेकिन अब तक कोई राशि नहीं मिली।

mamta

केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि को पश्चिम बंगाल में अब तक लागू नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विधानसभा को बताया कि उनकी सरकार ने केंद्र को 2.5 लाख किसानों के नाम भेजे हैं, जो किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ के पात्र हैं। उसमें यह जानने की भी कोशिश की गई कि केंद्र सरकार ने लाभार्थियों को अभी तक कोई नकद लाभ क्यों नहीं दिया। सीएम ममता बनर्जी ने सदन को बताया कि राज्य सरकार को सत्यापन के लिए केंद्र से 6 लाख आवेदकों की एक सूची मिली थी, जिनमें से 2.5 लाख नामों को केंद्रीय कल्याण कार्यक्रम के तहत वित्तीय सहायता के लिए केंद्र को भेजा गया है।

सीएम ममता बनर्जी ने 5 फरवरी को पेश किए गए वोट-ऑन-अकाउंट (बजट) पर एक बहस के दौरान सदन के सदस्यों की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार राज्य में 19 औद्योगिक परियोजनाओं को चलाएगी, जिसमें 72,200 करोड़ का निवेश होगा और 3.29 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं उन्होंने किसानों की वार्षिक सहायता में बढ़ोतरी सहित कई घोषणाए भी की है।

आपको बता दें कि रविवार को हल्दिया में एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी केंद्रीय योजनाओं को लागू नहीं करने का ममता सरकार पर आरोप लगाय था। पीएम मोदी ने रैली में जोर देकर कहा था कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो पहली कैबिनेट बैठक में ही रुकी हुई सभी योजनाओं को लागू करने का काम किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+