TMC, CPM से बगावत कर BJP में आए ज्यादातर नेताओं को मिली CISF सिक्योरिटी, जानिए कौन-कौन हैं शामिल
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है, जहां इस महीने के अंत में पहले चरण के लिए मतदान होगा। चुनावी माहौल को देखते हुए पिछले कई महीनों से बंगाल में सियासी उठापटक जारी है, जिसके तहत बड़ी संख्या में नेता अपनी पार्टी छोड़कर दूसरे दलों का दामन थाम रहे। इसमें सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को हुआ है, क्योंकि बड़ी संख्या में टीएमसी और अन्य विपक्षी दलों के बागी पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद से केंद्र सरकार इन बागियों की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दे रही है।

Recommended Video
एक रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल में 79 नेताओं को CISF की VIP सुरक्षा दी गई है। जिसके तहत बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी, हिरण्मय चट्टोपाध्याय, यश दासगुप्ता, श्रवंती चटर्जी को Y श्रेणी की सुरक्षा मिली है। वहीं एक्ट्रेस पायल सरकार के पास X श्रेणी का सुरक्षा कवर है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता रैली के दौरान एक्टर मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके तीन दिन बाद ही उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने Y+ सुरक्षा दे दी थी।
अधिकारियों के मुताबिक CISF के पास VIP लोगों की सुरक्षा के लिए एक विशेष विंग है, जिसे स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) कहा जाता है, उन्हें ही ये जिम्मेदारी दी जा रही है। मिथुन को Y+ श्रेणी सुरक्षा मिली है, जिसके तहत जब भी वो चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे तो उनके साथ CISF के कमांडो मौजूद रहेंगे।
इससे पहले टीएमसी के विधायक बंसरी मैती, सजल पंजा, विश्वजीत कुंडू, दिपाली बिश्वा, शीलभद्र दत्ता, बैशली डालमिया की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। बैशाली पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की बेटी हैं। इसके अलावा सीपीएम विधायक अशोक डिंडा और तापसी मोंडल, कांग्रेस विधायक सुदीप मुखर्जी का भी सुरक्षा कवर बढ़ा है। ऊपर दिए नामों में अधिकांश ने TMC, कांग्रेस या फिर सीपीएम का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है। वहीं बीजेपी के लोकसभा सांसद कुनार हेम्ब्राम, सुभाष सरकार और जगन्नाथ सरकार को भी केंद्रीय सुरक्षा कवर मिला है।












Click it and Unblock the Notifications