Bengal: कोकीन के साथ पकड़ी गई बीजेपी की युवा नेता पामेला गोस्वामी, कार में मिली ड्रग्स

Bengal BJP Youth Leader Arrested: कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा की महिला नेता को ड्रग रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को बीजेपी की महिला युवा नेता की कार से कोकीन बरामद हुई है। बीजेपी की इस युवा महिला नेता की पहचान पामेला गोस्वामी के रूप में हुई है।

Recommended Video

    BJP की युवा नेता Pamela Goswami Car में Cocaine लेकर घूम रही, Police ने किया Arrest | वनइंडिया हिंदी
    Arrest

    पुलिस के मुताबिक पामेला घोष को शुक्रवार को उनकी कार में उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह कोकीन लेकर जा रही थीं। उनके दोस्त प्रबीर कुमार डे को भी गिरफ्तार किया गया है।

    प्रबीर की गिरफ्तारी कोलकाता के अलीपुर इलाके के एनआर एवेन्यू से की गई है। जिस समय पामेला को गिरफ्तार किया गया उनकी कार में एक सुरक्षाकर्मी भी मौजूद था।

    काफी समय से थी पुलिस की नजर
    सूत्रों के मुताबिक पुलिस को काफी समय से पामेला पर ड्रग के लेनदेन में शामिल होने का शक था। पामेला अक्सर एक जगह रुकती थी जहां वह कोकीन का लेनदेन करती थी। पुलिस ने इसके बाद उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की तो उनके बारे में और जानकारी सामने आई।

    शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि पामेला अपनी कार में कोकीन लेकर जा रही हैं जिसके बाद पुलिस ने उनकी कार को रोककर जांच की। जांच के दौरान पुलिस को उनके बैग और कार की सीट में ड्रग बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में लिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+