पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग पहुंचा बीजेपी नेताओं को दल, जल्द केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती की मांग

नई दिल्ली: बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव अगले साल होने हैं। जिस वजह से वहां पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। साथ ही पिछले कुछ महीनों से राजनीतिक हिंसा की वारदातें भी बढ़ती जा रही हैं। इस बीच बंगाल बीजेपी के नेता चुनाव आयोग पहुंच गए और राज्य की सुरक्षा, निष्पक्ष चुनाव को लेकर चिंता जताई। साथ ही चुनाव आयोग के सामने शांतिपूर्ण चुनाव करवाने संबंधित कई मांगें रखीं।

Recommended Video

      Mamta Banerjee की शिकायत लेकर Election Commission पहुंची BJP, मिला ये आश्वासन | वनइंडिया हिंदी
      west bengal assembly elections 202

      राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को बीजेपी नेताओं का एक दल चुनाव आयोग पहुंचा। इस दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव के लिए उन्होंने एक मांग पत्र सौंपा। अपने पत्र में बीजेपी ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बहुत ज्यादा बिगड़ गई है, ऐसे में वहां पर जल्द आचार संहिता लागू होनी चाहिए। साथ ही चुनाव से पहले ही केंद्रीय पुलिस बल (CPF) की तैनाती की भी मांग की गई।

      नड्डा के काफिले पर हुआ था हमला
      आपको बता दें कि पिछले हफ्ते बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। बीजेपी का आरोप है कि डायमंड हार्बर क्षेत्र के सिराकोल में गुरुवार को उनके काफिले पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। साथ ही उस पर पत्थर फेंके। इस हमले में कई बीजेपी नेताओं के घायल होने की खबर सामने आई थी। इस मामले में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने भी नड्डा की सुरक्षा में चूक को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+