TMC के बागी शुभेंदु अधिकारी ने अब विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, बंगाल में बीजेपी खेमा खुश

Bengal Assembly Election 2021: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले वहां पर सत्ताधारी पार्टी टीएमसी को बड़ा झटका लगा है, जहां ममता बनर्जी के खास रहे टीएमसी नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को विधानसभा पहुंचकर वहां की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले 27 नवंबर को उन्होंने मंत्री पद और हुगली नदी आयुक्त पद से इस्तीफा दिया था। शुभेंदु की बगावत के बाद अब बंगाल के सियासी गलियारे से ये भी खबर आ रही कि वो शनिवार को अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।

Recommended Video

      TMC MLA Suvendu Adhikari ने दिया पद से इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल ! | वनइंडिया हिंदी
      Bengal Assembly Election

      शुभेंदु अधिकारी की बागवत से जहां टीएमसी हाईकमान परेशान है, तो वहीं बीजेपी नेता खुश नजर आ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि अगर शुभेंदु उनके पाले में आए तो विधानसभा चुनाव में पार्टी को अच्छा-खासा फायदा होगा। मामले में बीजेपी उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने कहा कि जिस दिन शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, मैंने बताया था कि अगर वह टीएमसी छोड़ देंगे, तो हम उनका स्वागत करेंगे, इसमें हमें खुशी भी होगी। आज उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, उनके इस फैसले का मैं स्वागत करता हूं।

      शुभेंदु के प्रभाव में 65 सीटें
      शुभेंदु अधिकारी पूर्वी मिदनापुर जिले के एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से हैं। शुभेंदु के पिता शिशिर अधिकारी और भाई दिब्येंदु अधिकारी लोकसभा सांसद हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक शुभेंदु नंदीग्राम आंदोलन के सूत्रधार थे। ऐसे में उनके प्रभाव में बंगाल की कम से कम 65 विधानसभा सीटें हैं।

      क्यों हैं नाराज?
      सूत्रों के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के तो खास थे, लेकिन उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी से उनकी लंबे वक्त से नाराजगी थी। इसके अलावा जब प्रशांत किशोर ने बंगाल में संगठनात्मक बदलाव किया, तो उससे नाराजगी और बढ़ गई। शुभेंदु चाहते थे कि टीएमसी उनके प्रभाव वाली 65 सीटों पर उनके पसंद के उम्मीदवार को उतारे लेकिन बात नहीं बनी। जिस वजह से उन्होंने पहले मंत्री पद और अब विधायक के पद से इस्तीफा दिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+