इवांका ट्रंप की यात्रा खत्म होते ही हैदराबाद की सड़कों पर लौटे भिखारी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की 28 नवंबर को पहली बार भारत आईं थीं। उनकी यात्रा के कारण हैदराबाद की सड़कों से भिखारियों को हटा दिया गया था। इवांका की यात्रा खत्म होते ही हैदराबाद की सड़कों पर भिखारी भी लौट आ गए हैं।
Recommended Video

हैदराबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की 28 नवंबर को पहली बार भारत आईं थीं। उनकी यात्रा के कारण हैदराबाद की सड़कों से भिखारियों को हटा दिया गया था। इवांका की यात्रा खत्म होते ही हैदराबाद की सड़कों पर भिखारी भी लौट आ गए हैं।

हैदराबाद में पुलिस ने पिछले महीने भीख मांगने को अपराध की घोषणा की थी और डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी की 28-29 नवंबर की यात्रा के दौरान शहर में भीख मांगने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन एक महीने बाद ही सरकार द्वारा संचालित आश्रयों में, जहां भिखारियों को सड़कों से हटा कर रखा गया था, वो अधिकतर खाली हो गए हैं। भिखारी धीरे-धीरे वहीं लौट रहे हैं जहां से वो आए थे।
चेरलापल्ली ओपन एयर-जेल और आनंद आश्रम शेल्टर के अधीक्षक के अर्जुन राव ने कहा, 'चेरलपल्ली शरण में केवल 10 महिला भिखारी बची हैं। चंचलगुड़ा आश्रय में भी केवल 30 भिखारी बचे हैं। बाकी सभी कुछ समय के भीतर ही आश्रय छोड़ कर चले गए थे। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने पर रोक लगाने का आदेश 7 जनवरी तक लागू किया गया था।
हैदराबाद की सड़कों पर भीख मांगने वाले अधिकतर भिखारी आश्रय से अपने रिश्तेदारों के साथ निकल गए। उन्होंने आश्रय में अंडरटेकिंग दी कि वो फिर से सड़कों पर भीख नहीं मांगेंगे। राव ने कहा कि यदि वही भिखारी फिर से भीख मांगते पकड़े गए, तो उन्हें पुलिस को सौंप दिया जाएगा और उनपर मुकदमा चलाया जाएगा।
हैदराबाद पुलिस 25 दिसंबर से भीख मांगने के खिलाफ एक नया अभियान शुरू करने की योजना बना रही है। एक जेल अधिकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक (जेलों) वीके सिंह ने आदेश दिया है कि भिखारियों की पहचान करने में जो कोई भी मदद करेगा, उसे 500 रुपये पुरस्कार मिलेगा। अधिकारी ने कहा कि भिखारियों के लिए बनाए गए विशेष घरों में उनका पुनर्वास जेलों विभाग द्वारा उठाए गए प्रयासों का हिस्सा है।
राव ने कहा कि आश्रयों में रहने के दौरान भिखारियों की काउंसलिंग की जाएगी और उन्हें फिर से भीख न मांगने की सलाह दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'जरूरी रहा तो हम योग्य युवाओं को पेट्रोल बन्कों और विभाग द्वारा चलाए जाने वाले अन्य स्टोरों में रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।'
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी से मुलाकात पर इवांका ट्रंप ने पहनी 2 लाख की ड्रेस, लोगों को फिर भी नहीं आई पसंद
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications