बेटे आकाश की शादी के पहले मुकेश और नीता अंबानी ने शुरू की अन्न सेवा, 2000 अनाथ बच्चों को कराया भोजन

नई दिल्ली। जाने माने बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने बुधवार को मुंबई में अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी के पहले एक सप्ताह की अन्न सेवा शुरू की है। परिवार ने आकाश और उनकी मंगेतर श्लोका के साथ लगभग 2000 अनाथ बच्चों को भोजन कराया। परिवार ने बच्चों को मुंबई में धीरूभाई अंबानी स्क्वायर के उद्घाटन के बाद फाउनटेन शो भी दिखाया। इस म्यूजिकल शो में वंदे मातरम और जय हो जैसे गाने चले।

ईशा अंबानी की शादी से पहले किया था ये आयोजन

ईशा अंबानी की शादी से पहले किया था ये आयोजन

इससे पहले मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी से पहले भी परिवार ने इसी तरह का आयोजन किया था। तब उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में 5000 लोगों को भोजन कराया था। ईशा अंबानी की शादी जाने माने बिजनेसमैन आनंद पिरामल के साथ हुई है। शादी के इस शानदार आयोजन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी पहुंचे थे।

परिवार के सामने आकाश मे श्लोका को किया था प्रपोज

परिवार के सामने आकाश मे श्लोका को किया था प्रपोज

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता इस माह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन पहले ही शुरू हो चुके हैं। बता दें कि श्लोका मेहता हीरो के कारोबारी रुसेल मेहता की बेटी हैं। आकाश ने गोवा में श्लोका को सारे परिवार के सामने प्रपोज किया था जिसके बाद अंबानी परिवार ने एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया था। हाल ही में स्विटजरलैंड में दोनों की प्री वेडिंग पार्टी 3 दिनों तक चली थी। यहां शाहरुख खान, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर समेत कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इसके अलावा म्यूजिक सेंसेशन कोल्डप्ले और द चेनस्मोकर्स ने भी वहां पर पर्फाम किया।

ईशा अंबानी की सगाई में साथ पहुंचे थे आकाश और श्लोका

ईशा अंबानी की सगाई में साथ पहुंचे थे आकाश और श्लोका

बीते दिनों ईशा अंबानी की सगाई में आकाश और श्लोका मेहता को साथ में देखा गया था। दोनों ने ईशा के संगीत में पर्फामेंस भी दी थी। ईशा की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+