Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस को मिलने वाला है नया अध्यक्ष? जानिए सोनिया का कार्यकाल खत्म होने से ठीक पहले अभिषेक सिंघवी ने क्या कहा

नई दिल्ली। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी के कार्यकाल का यह आखिरी महीना है, कल यानी सोमवार को उनके कार्यकाल के एक वर्ष पूरा हो जाएगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस को जल्द ही उसका नया अध्यक्ष मिल सकता है। सोनिया गांधी का कार्यकाल पूरा होने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का कार्यकाल खत्म हो रहा है, ऐसे में जल्द ही पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है।

Recommended Video

    Sonia Gandhi का कार्यकाल आज हो रहा है खत्म,कौन होगा Congress का नया अध्यक्ष | वनइंडिया हिंदी
    before the end of Sonia Gandhi term Abhishek Singhvi big statement about the new president

    बता दें कि सोनिया गांधी ने पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी द्वारा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला था। सोमवार को उनके कार्यकाल को एक वर्ष पूरा होने वाला है और अभी तक पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ है। ऐसी भी खबरें हैं कि सोनिया गांधी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है। इस बीच अभिषेक सिंघवी के बयान ने राजनीतिक गलियारे में एक नई चर्चा को जन्म दिया है।

    सिंघवी ने कहा, कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक प्रक्रिया है जिसका पालन करना होता है, अब जब सोनिया गांधी का कार्यकाल खत्म हो रहा है तो निकट भविष्य में पार्टी अध्यक्ष को लेकर नतीजे सामने आ सकते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, पार्टी के संविधान में लिखा हुआ है, जिससे हम ऐसा करने के लिए बाध्य हैं, जल्द ही देश को इसका अंजाम भी देखने को मिलेगा। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी अपने एक बयान में कहा था कि समय आ गया है कि पार्टी के लिए एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की तलाश को तेज किया जाए, पार्टी के लक्ष्यहीन और दिशाहीन होने की लोगों में बढ़ती धारणा का अंत होना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर PM मोदी की फोटो के साथ छेड़-छाड़ कर ट्वीट करने का आरोप, FIR

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+