पंजाब चुनाव से पहले सीएम चन्‍नी ने आशा कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मासिक भत्‍ता, 22 हजार कार्यकर्ता होंगे लाभान्वित

पंजाब चुनाव से पहले सीएम चन्‍नी ने आशा कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मासिक भत्‍ता

नई दिल्‍ली, 30 दिसंबर। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए हर पार्टी अपना दांव चल रही है। वहीं सत्‍ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी राज्य की जनता को अपने पक्ष में करने के लिए एक बाद एक नए ऐलान कर रही है। कुछ माह पहले पंजाब की सीएम की कुर्सी संभालने वाले चरणजीत सिंह चन्‍नी ने अब आशा कार्यकताओं के लिए बड़ा फैसला सुनाया है।

channi

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा ऐलान को करते हुए उनको हर माह मिलने वाली प्रोत्‍साहन राशि में बढ़ोत्‍तरी कर दी है। उन्‍होंने आशा कार्यकर्ताओं के लिए 2500 रुपये के निश्चित मासिक भत्ते की घोषणा की, जिससे लगभग 22,000 आशा कार्यकर्ताओं को लाभ होगा।

चन्‍नी ने पूरी की आशा कार्यकर्ताओं और मिड डे मील वर्कस की पुरानी मांग

पंजाब सीएम चन्नी ने चुनाव से पहले गरीब से गरीब व्यक्ति को उपहार बांटते हुए गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं और मध्याह्न भोजन कर्मियों के वेतन में वृद्धि की है। राज्य में 22,000 आशा कार्यकर्ता और 42,205 मिड-डे मील वर्कस को इससे लाभ मिलेगा। इससे आशा कार्यकर्ताओं और मिड डे मील वर्कस की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। इसकी घोषणा करते हुए सीएम चन्नी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को अब से 2,500 रुपये का मासिक भत्ता मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा यह उस कमीशन के अलावा होगा जो उन्हें मिल रहा था। इसके साथ ही वे 5 लाख रुपये के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा के भी हकदार होंगे।

अब 12 महीने मिलेगा भुगतान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 19,300 सरकारी स्कूलों में कार्यरत 42,205 मिड-डे मील वर्कर्स को महज 2,200 रुपये प्रति माह मिलता है। इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। इसके साथ ही सीएम ने घोषणा की कि दोनों को ये लाभ पूरे साल मिलेंगे। अब तक उन्हें साल में 10 महीने के लिए भुगतान किया जाता था। मुख्यमंत्री चन्‍नी ने कहा कि वे अन्य नियमित सरकारी कर्मचारियों के समान मातृत्व अवकाश के भी हकदार होंगे।

आप के चुनावी वादे पर सीएम चन्‍नी ने साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के पंजाब में सरकार बनाने पर महिलाओं को 1,000 रुपये मासिक पेंशन देने का वादा करने वाली आप पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम चन्‍नी ने कहा कि यह एक मजाक है क्योंकि महिलाओं को सशक्तिकरण की जरूरत है और कांग्रेस इस दिशा में काम कर रही है और 33 फीसदी सरकारी नौकरियां और 50 फीसदी सरकारी नौकरियां हैं। नगर निकायों, प्रखंड समितियों और सरपंचों में उनके लिए शत-प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई थीं।

चन्‍नी ने अगली सरकार बनाने का मौका देने की अपील

चन्नी ने लोगों से उन्हें अगली सरकार बनाने का मौका देने की अपील की। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा आप नेता यह कहकर मतदाताओं को लुभाते रहे हैं कि अकाली दल और कांग्रेस को आजमाने के बाद राज्य के लोगों को उन्हें पंजाब में सरकार बनाने का मौका देना चाहिए। मैं आपसे अपील करता हूं कि आपने बादल के साथ-साथ कैप्टन को भी आजमाया, अब हमें एक मौका दीजिए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, राजस्व मंत्री अरुणा चौधरी, कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा और विधायक बलबीर सिंह सिद्धू और अमरीक सिंह भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+