सरकार बदलते ही रेल भवन से गायब हो गई 13 'गोपनीय' फाइलें

अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक रेल भवन से 13 जरूरी फाइलें गायब हो गई हैं। गायब हुई फाइलों की खोज लगातार जारी है। अब तक इन फाइलों की अनौपचारिक खोजबीन चल रही थी, लेकिन 23 मई को रेलवे बोर्ड ने इन फाइलों को 'गायब' बताते हुए अपनी सभी शाखाओं में इसकी खोज करने का आदेश दे दिया हैं।
रेलवे बोर्ड ने इसके लिए 16 जून तक का समय दिया है। इस तय समय सीमा तक ये फाइलें नहीं मिलतीं तो बोर्ड इन फाइलों के 'गायब' होने की आधिकारिक घोषणा कर देगा। अखबार के मुताबिक, ये फाइलें अपने संबंधित विभागों और दफ्तरों से गायब हुई हैं।
गायब हुई पाइलें काफी महत्वपूर्ण हैं। इन फाइलों में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं जिनमें कई अंदरूनी जानकारियां दर्ज हैं। हालांकि रेलवे बोर्ड का मानना है कि अगर विभाग के कंप्यूटर में सेव किए गए हों तो इन फाइलों में जो दस्तावेज थे उन्हें फिर से इकट्ठा किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications