हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर मधुमक्खियों का हमला, लोगों को गंगा में कूदकर बचानी पड़ी जान
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर्यटकों की भीड़ पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हालात भगदड़ के हो गए। इससे बचने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें एक पर्यटक मधुमक्खियों से खुद को बचाने के लिए हाथ पैर मारता दिख रहा है।
गंगा में कूदकर बचाई जान
वहां मौजूद लोगों ने मधुमक्खियों की मुसीबत से खुद को बचाने के लिए कपड़ों व प्लास्टिक शीट से खुद को ढंकने की कोशिश की। हालांकि वे इसमें विफल रहे और कई लोग इसमें बुरी तरह घायल हुए। कुछ लोगों पर तो मधुमक्खियों का झुंड बुरी तरह चिपट गया। एक शख्स जिसपर मधुमक्खियों ने बुरी तरह हमला किया था, वह इधर उधर भागकर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा और आखिरकार उसे गंगा में कूदकर खुद को बचाना पड़ा। कई और लोगों का भी यहीं हाल हुआ।

चारधाम के लिए पहुंच रहे हैं लाखों पर्यटक
मधुमक्खी का हमला कई बार भगदड़ का सबब बनता रहा है वहीं अधिक संख्या में मधुमक्खियों के टूट पड़ने से अकसर लोग जान भी गंवा देते हैं। बता दें कि दरअसल चारधाम के लिए लाखों यात्री हरिद्वार का रुख कर रहे हैं। यहीं वजह है अधिक है और गंगा स्नान के बाद अधिकतर लोग शाम की गंगा आरती में शामिल हो रहा हैं। इसलिए इन दिनों गंगा आरती भी अधिक भव्य नजर आ रही है।

अस्पताल पहुंचाए गए घायल
कई लोग इस घटना में इतनी बुरी तरह घायल हुए कि पुलिस ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। खबर है कि इससे पहले मंगलवार को भी मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया था। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अजय शाह ने बताया कि घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें- जानिए उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications