23 सितंबर से दिल्ली-NCR में फिर बरसेंगे जमकर मेघ, 15 दिन लेट से विदा होगा Monsoon
नई दिल्ली। एक बार फिर से मॉनसून की बारिश दिल्लीवासियों के लिए आफत बन सकती है, मौसम विभाग के मुताबिक 23-24 सिंतबर के बीच राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में जमकर मेघ बरस सकते हैं और ऐसा बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र की वजह से होगा, विभाग ने लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि हो सकता है कि बारिश का ये दौर एक हफ्ते भी चले जिसमें से 23-24 सितंबर को भारी से भारी बारिश की आशंका है।

आपको बता दें कि इस बार बारिश ने केवल दिल्ली-एनसीआर में ही उत्पात नहीं मचाया बल्कि भारी बारिश से आई बाढ़ ने केरल की खूबसूरती को पूरी तरह से उजाड़कर रख दिया है। इस बार की बरसात ने दिल्ली को इस कदर भिगोया, जिससे यमुना उफान पर आ गई थी और यहां भी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। इस बार 1 से 10 सितंबर के बीच हुई बारिश ने पिछले सात सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
सितंबर के इन दस दिनों में 179 एमएम बारिश दर्ज की गई है और ऐसा पूरे 22 साल बाद हुआ है जबकि एक जून से 31 अगस्त तक के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पूर्वी उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में नौ, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में चार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 23, पंजाब में 14 जबकि पश्चिमी राजस्थान में मानसून की 17 फीसद तक कम बारिश हुई है। मालूम हो कि विभाग ने कहा था कि मानसून की वापसी की 15 सितंबर के आस-पास हो सकती है लेकिन अब ये 15 दिन और देर से विदा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications