मुंबई के अलावा इन तीन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। एक बार फिर से मायानगरी मुंबई में बारिश ने आफत पैदा कर दी है, लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, यहां तक की भारी बरसात की वजह से गणेश पंडाल खाली पड़ गए हैं, भारतीय मौसम विभाग ने आज भी यहां रेड अलर्ट जारी किया है, साथ ही उसने अपने ताजा बुलेटिन में मुंबई समेत गोवा, मध्यप्रदेश, गुजरात और मध्य राजस्थान में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है, विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में जमकर बरसात होगी।

जानिए कब और कहां के लिए अलर्ट हुआ जारी

जानिए कब और कहां के लिए अलर्ट हुआ जारी

  • 6 सितंबर: गुजरात में भारी बारिश की आशंका, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तेलंगाना में भी होगी बारिश।
  • 7 सितंबर: गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, और केरल में भारी बारिश की आशंका।
  • 8 सितंबर: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, अंडमान और निकोबार, गुजरात राज्य, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, असम और मेघालय में भारी वर्षा की आशंका।
मुंबई का हाल-बेहाल

मुंबई का हाल-बेहाल

मुंबई में बारिश के चलते सड़कों पर पानी भरा है। कल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही मुंबई में सौ मिलीमीटर बारिश हुई, बारिश के कारण गणपति विसर्जन में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को भी भारी बारिश होने की आशंका है।

‘रेड अलर्ट' जारी

‘रेड अलर्ट' जारी

लोकल ट्रेनों का पूरी तरह से संचालन नहीं हो रहा है। वहीं स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। बारिश के कारण कई उड़ाने रद्द कर दी गईं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया है और ‘रेड अलर्ट' जारी किया है, जिसमें अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

एमपी के 18 जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है

एमपी के 18 जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है

तो वहीं एमपी के 18 जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है, विभाग के मुताबिक आज एमपी के होशंगाबाद, खंडवा, बैतूल, गुना, धार, राजगढ़, मंदसौर, रायसेन, सीहोर, नरसिंहपुर, हरदा, उमरिया, सीधी, रीवा, सिंगरौली, शहडोल व नीमच में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं उत्तरखंड के कुछ इलाकों में आज बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+