Storm Alert: अगले चंद घटों में यहां आ सकता है धूल भरा तूफान, Skymet ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है, सूर्य की तपिश ने सबको परेशान कर दिया है, हर कोई इंद्र देवता से बरसने की प्रार्थना कर रहा है, एक तो चुभती गर्मी और ऊपर से गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, ऐसे में मौसम विभाग के एक और पूर्वानुमान ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 4 से 6 घंटों के अंदर मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी आ सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।

अगले चंद घटों में यहां आ सकता है धूल भरा तूफान

अगले चंद घटों में यहां आ सकता है धूल भरा तूफान

स्काईमेट के मुताबिक मध्य प्रदेश के अन्नपुर, दमोह, दतिया, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी, मंडला, रीवा, सतना, सागर में तेज हवाओं के साथ धूल भरा गुबार देखने को मिल सकता है, इस दौरान हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा हो सकती है। विभाग ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।

23 जून तक मप्र में दस्तक दे सकता है मॉनसून

वैसे अगले चार-पांच दिन में बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की पूरी संभावना है, इससे मॉनसून अब 23 जून तक मप्र में दस्तक दे सकता है। यहां बता दें कि शनिवार को श्योपुर, भोपाल, जबलपुर, सागर, समेत करीब 14 शहरों में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई।

यहां है बारिश की आशंका

यहां है बारिश की आशंका

इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने यूपी के 20 शहरों में आज बारिश की आशंका जताई है, विभाग ने कहा है कि आज मिर्जापुर, अमेठी, बदायूं, बांदा, बहराइच, बाराबांकी, चित्रकूट, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गोंडा, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, रायपुर, लक्सर, मैनपुरी, मथुरा, पीलीभीत, प्रयागराज और रायबरेली, जहां आज गरज के साथ बिजली कड़क सकती है और बारिश हो सकती है।

बदला-बदला है दिल्ली के मौसम का मिजाज

बदला-बदला है दिल्ली के मौसम का मिजाज

वैसे रविवार को दिल्ली में भी बारिश होने से मौसम सुहाना हुआ है, यहां के तापमान में गिरावट आई है और विभाग ने कहा है कि शाम तक दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। गौरतलब है कि चक्रवात 'वायु' ने मॉनसून का खेल बुरी तरह से बिगाड़ दिया है जिस की वजह से पहले से ही लेट मॉनसून अब और लेट हो गया है और ये मुंबई में 7 दिन विलंब से पहुंचने वाला है, हालांकि चक्रवात की वजह से देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला है और बहुत जगहों बारिश भी हुई है, विभाग ने कहा है इलाकों में हो रही बारिश प्री-मॉनसून बारिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+