Bday Special: सैफ से शादी करने के लिए अमृता ने अपनाया था इस्लाम फिर भी क्यों टूटी इनकी शादी?

Amrita Singh converted to Islam just before her marriage to actor Saif Ali Khan:आज बॉलीवुड की 'चमेली' यानी कि अमृता सिंह 63 बरस की हो गई हैं। फिल्म 'बेताब' से रूपहले पर्दे पर कदम रखने वाली अमृता सिंह का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। एक सिख-मुस्लिम परिवार में जन्म लेने वाली अमृता सिंह 80-90 की नामचीन फिल्मस्टार्स में शामिल रही हैं लेकिन फिल्मों के अलावा अमृता सिंह अपनी पर्नसल लाइफ की वजह से हमेशा से सुर्खियों में रहीं। दरअसल अमृता सिंह ने अपने से 12 साल छोटे अभिनेता सैफ अली खान से शादी रचाई थी।

 अमृता सिंह ने अपनाया था इस्लाम

अमृता सिंह ने अपनाया था इस्लाम

दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस तरह से पागल थे कि उन्होंने बिना किसी की परवाह किए बिना एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया था, दोनों की शादी का फैसला दोनों के परिवार वालों के लिए भी काफी चौंकाने वाला था लेकिन पटौदी खानदान की बहू बनना आसान काम नहीं था इसके लिए अमृता सिंह को इस्लाम भी अपनाना पड़ा और उन्होंने खुशी-खुशी उसे अपनाया भी क्योंकि प्रेम के आगे तो हर चीज छोटी है ना, वो ही हुआ अमृता और सैफ के साथ, दोनों ने साल 1991 में शादी कर ली।

फिल्म 'बेखुदी' के सेट पर हुई सैफ-अमृता की पहली मुलाकात

आपको बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'बेखुदी' के सेट पर हुई थी, इस शादी से सैफ-अमृता को सारा और इब्राहिम दो बच्चे हैं।

Recommended Video

    Bday Special: सैफ से शादी करने के लिए अमृता ने अपनाया था इस्लाम फिर भी क्यों टूटी इनका शादी?
    सैफ-अमृता का हुआ साल 2004 में तलाक

    सैफ-अमृता का हुआ साल 2004 में तलाक

    दोनों अपनी लाइफ में खुश थे लेकिन फिर अचानक से खबर आई कि लोगों के लिए मिसाल बना या जोड़ा अब अलग होने जा रहा है और दोनों ने साल 2004 में तलाक ले लिया। दोनों के तलाक की खबरों ने लोगों को चौंका दिया था। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि दोनों अलग क्यों हुए हैं। वैसे सच्चाई आज तक किसी को नहीं पता कि दोनों की तलाक की वजह क्या है। कई मीडिया रिपोर्टस में कहा गया कि अमृता सिंह, सैफ अली खान की आदतों से परेशान थीं, उनका लड़कियों के प्रति लगाव उन्हें रास नहीं आता था लेकिन सच आज तक किसी को मालूम नहीं है।

    दोनों सितारे आज भी एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं

    दोनों सितारे आज भी एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं

    अमृता सिंह ने तलाक के लिए काफी मोटी रकम सैफ से ली थीं। उस वक्त दोनों के रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा गया और लिखा गया था। हालांकि दोनों सितारे आज भी एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं। सैफ अपने दोनों बच्चों सारा-इब्राहिम से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और वो आज भी अपने पिता का कर्तव्य पूरी तरह से निभा रहे हैं। यहां तक कि करीना से शादी करने और तैमूर के अब्बाजान बनने के बाद भी सैफ का अपने दोनों बच्चों के प्रति प्रेम में कोई अंतर नहीं आया है।

    चौथी बार पापा बनेंगे सैफ अली खान

    चौथी बार पापा बनेंगे सैफ अली खान

    मालूम हो कि अमृता से तलाक होने के कई साल बाद करीना कपूर, सैफ अली खान की जिंदगी में आईं और दोनों ने पांच साल की डेटिंग के बाद साल 2012 में शादी कर ली, इस शादी से सैफ को एक बेटा तैमूर है और बहुत जल्द करीना अपने और सैफ के दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं, जबकि अमृता सिंह ने सैफ से अलग होने के बाद अपने बच्चों के साथ ही जीवन बीताने का निर्णय लिया। उन्होंने ना तो दूसरी शादी की और ना ही उनका किसी से कभी कोई रिलेशनशिप रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+