दिल्ली में आप का डंका, प्रचंड वोटों से जीते राम चंद्र
बवाना और अन्य सीटों पर उपचुनाव के नतीजे , दिल्ली की बवाना सीट पर आम आदमी पार्टी के राम चंद्र ने प्रचंड जीत दर्ज की
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बवाना उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए, बवाना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रामचंद्र ने प्रचंड जीत दर्ज की। यहां के नतीजे राजनीतिक मायने से काफी अहम हैं, इन नतीजों के बाद यह देश की राजधानी में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने अपना दबदबा दिखाया है। बवाना में सीधी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच थी ,जिसमें आप ने जीत दर्ज की, जबकि एक बार फिर से कांग्रेस को तीसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। बवाना की सीट एससी कैटेगरी के लिए आऱक्षित है, इस सीट पर कुल 8 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन सीधी लड़ाई आप, भाजपा और कांग्रेस के ही बीच थी। बवाना में चुनाव 23 अगस्त को हुए थे। इस सीट पर कुल 45 फीसदी मतदान हुआ था, जोकि 2015 के विधानसभा चुनाव की तुलना में काफी कम था, उस वक्त यहां 61.83 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर भाजपा ने वेद प्रकाश, आप ने राम चंदेर और कांग्रेस ने बवाना से तीन बार के विधायक सुरेंद्र कुमार को मैदान में उतारा था।

Recommended Video

मुख्य झलकियां
- नंदीयाल सीट से टीडीपी उम्मीदवार की 27000 वोटों से जीत
- भाजपा उम्मीदवार वेद प्रकाश 35834 वोटों के साथ दूसरे पायदान पर जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंदर कुमार 31919 वोटों के साथ तीसरे पायदान पर
- राम चंद्र ने भाजपा के वेद प्रकाश को 24052 वोटों से हराया
- दिल्ली के बवाना विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आप उम्मीदवार राम चंद्र 59886 वोटों से जीते
- आप उम्मीदवार राम चंद्र 56178 वोटों से जीत की ओर, भाजपा के वेद प्रकाश के खाते में 34501 वोट, जबकि कांग्रेस के सुरेंदर कुमार के खाते में 30758 वोट
- बवाना उपचुनाव में आप के उम्मीदवार राम चंद्र 23132 वोटों से आगे
- नंदीयाल से टीडीपी उम्मीदवार 23973 वोटों से आगे
- बवाना उपचुनाव में बंपर वोटों से आप आगे, आप उम्मीदवार 19वें ंराउंड की काउंटिंग के बाद 17057 वोटों से आगे
- आंध्र प्रदेश के नंदीयाल में डीडीपी उम्मीदवार भूमा रेड्डी 19706 वोटों से आगे, दसवें राउंड की काउंटिंग के बाद बढ़त बरकरार
- बवाना में आप के उम्मीदवार राम चंद्र 10917 वोटों से आगे, कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे स्थान पर, भाजपा तीसरे नंबर पर
- 14वें राउंड की काउंटिंग के बाद बवाना सीट पर आप उम्मीदवार को 4711 वोटों से बंपर बढ़त, कांग्रेस पिछड़ी
- नंदीयाल में टीडीपी उम्मीदवार आगे, कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न
- 11 वें राउंड की गिनती के बाद बवाना सीट पर कांग्रेस आगे, आप उम्मीदवार 129 वोटों से पीछे
- आठवे राउंड की काउंटिंग के बाद बवाना उपचुनाव में आप के राम चंदेर 339 वोटों से आगे, कांग्रेस दूसरे पायदान पर
- गोवा के वालपोई उपचुनाव में भाजपा के विश्वजीत राणे 10066 वोटों से जीते।
- छह राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के विधायक 13182 वोटों से आगे, भाजपा 9745, जबकि आप के खाते में 9499 वोट
- पणजी उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पर्रिकर बोले अगले हफ्ते राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दुंगा
- तीन राउंड की वोटिंग के बाद आंध्र प्रदेश के नंदीयाल में टीडीपी के उम्मीदवार भूमा ब्रम्हनंद रेड्डी 17695 वोटों से आगे, वाईएसआरसीपी 11624 तो कांग्रेस को सिर्फ 142 वोट
- गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने पणजी उपचुनाव में 4803 वोटों से जीत दर्ज की
- दूसरे राउंड की काउंटिंग में नंदीयाल में टीडीपी 2832 वोटों से आगे
- नंदयाल में 250 पोस्टर बैलट में से 39 अवैध घोषित, 211 ने दिया नोटा पर वोट
- पणजी में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर आगे, 4290 वोटों से पहले राउंट की मतगणना में सबसे आगे, उनके पीछे कांग्रेस के राया चोदांकर 2252 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर
- आंध्र प्रदेश के नंदीयाल उपचुनाव में टीडीपी उम्मीदवार 5474 वोटों से आगे, वाईएसआर कांग्रेस उम्मीदवार के खाते में 4179 वोट
- कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार 2108 वोटों से आगे
- बवाना उपचुनाव में कांग्रेस आगे चल रही है












Click it and Unblock the Notifications