दिल्ली की जंग- केजरीवाल को आईना दिखाया अरुण जेटली ने
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को आईना दिखा दिया। दिल्ली में उप राज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच चल रही तनातनी पर उन्होंने साफ कर दिया कि दिल्ली केन्द्र शासित प्रदेश हैं।
यहां पर राज्य सरकार को संविधान बहुत से अधिकार संविधान देता है। पर कुछ अधिकार केन्द्र सरकार के पास भी है। इस लिहाज से दोनों के अधिकार संविधान ने साफ कर दिए हैं। कायदे से न तो केन्द्र सरकार को और न ही दिल्ली सरकार को एक-दूसरे के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप करना चाहिए।
जंग-केजरीवाल में तनातनी
दिल्ली में उप राज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच रहे तनातनी पर उन्होंने साफ कर दिया दिया कि दिल्ली केन्द्र शासित प्रदेश हैं। यहां पर राज्य सरकार को संविधान बहुत से अधिकार संविधान देता है।
शुक्रवार को नेशनल मीडिया सेंटर में केन्द्र की मोदी सरकार के एक साल की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए हुई एक प्रेस वार्ता में जेटली से सवाल पूछा गया था कि दिल्ली में चल रही जंग पर उऩका क्या कहना है। जेटली ने कहा कि केन्द्र सरकार का ये फर्ज है कि वह जिस तरह के हालात बने हुए हैं, उनमें राज्य सरकार को संविधान की स्थिति से अवगत करा दे।
मोदी सरकार जंग के साथ
जेटली की दो टूक टिप्पणी के बाद साफ हो गया कि दिल्ली में केजरीवाल बनाम उप राज्यपाल नजीब जंग की जंग में केन्द्र सरकार पूरी तरह से उप राज्यपाल के साथ है। केन्द्र सरकार वरिष्ठ अफसरों के सम्मान को लेकर भी गंभीर है। इस मसले पर वह किसी तरह का समझौता नहीं करेगी।
नार्थ ईस्ट का अपमान
दरअसल इससे पहले गृह राज्यमंत्री किरण रिजजू ने केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि वे शकुंतला गैमलिन पर झूठे आरोप लगाकर देश के नार्थ ईस्ट राज्यों के लोगों का अपनाम कर रहे हैं।
राजनाथ- मोदी वार्ता
इससे पहले शुक्रवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने दिल्ली सरकार और उफ राज्यपाल के बीच के बच के विवाद की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी।













Click it and Unblock the Notifications