कर्नाटक चुनाव: भाजपा ने राहुल गांधी को बनाया बैटमैन
बेंगलुरू। कर्नाटक में आगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तो चल ही रहे हैं, साथ ही कुछ ना कुछ ऐसा भी लगातार सामने आ रहा है जो सबका ध्यान खींच रहा है। कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही पार्टी के नेताओं के लगातार मठों में दर्शन करने और प्रचार के दौरान कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया के हाथ में नींबू लिए तस्वीर सामने आने के बाद अब बैटमैन ने भी इन चुनावों में एंट्री की है।
कर्नाटक भाजपा ने किया ट्वीट
सोशल मीडिया पर एक दूसरे नेताओं पर जमकर निशाना सादा जा रहा है। कर्नाटक भाजपा ने एक वीडियो ट्वीट की है। बैटमैन फिल्म का सीन इसमें ट्वीट किया गया है। ट्वीट में बैटमैन को राहुल की आवाज दी गई है। इसमें लिखा गया है 'मैं क्या हूं इसके लिए मुझे मत देखिए, मैं जो करता हूं वही मेरे बारे में बताता है. मेरा ट्विटर अकाउंट संभालने वाले और भाषण लिखने वाले कितनी भी कोशिश करें लेकिन मैं तो मैं हूं और मैं राहुल गांधी हूं.'

राहुल ने साधा था मोदी और शाह पर निशाना
इससे पहले ट्विटर से जरिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा था। पीएम मोदी को गलत जानकारी देने वाला बताते हुए पेट्रोल डीजल के दाम पर एक वीडियो उन्होंने शेयर किया था। इससे पहले अमित शाह के येदुरप्पा को भ्रष्टाचारी बताने का भी वीडियो उन्होंने शेयर किया था।

सिद्धारमैया के हाथ में नींबू
इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की जिसमे वह चुनाव प्रचार के दौरान अपने हाथ में नींबू लिए हैं। सिद्धारमैया की इस तस्वीर के सामने आने बाद भाजपा उनपर आरोप लगा रही है कि वह दोहरी मानसिकता का दिखावा कर रहे हैं। इस पर सिद्धारमैया ने कहा है कि स्वागत में लोगों ने उन्हें नींबू दिया था और ये अंधविश्वास नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications