Farmers Protest: किसानों को समर्थन देने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पहुंचे बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह
नई दिल्ली। Farmers Protest in Delhi: देश की राजाधानी दिल्ली में बीते करीब एक महीने से विभिन्न राज्यों के किसान केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। ये किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर बैठे हैं और इनकी मांग है कि जब तक सरकार इन नए कानूनों को वापस नहीं ले लेती, तब तक वह अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। अब इस प्रदर्शन में किसानों को अपना समर्थन देने के लिए बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पहुंचे हैं। उनका कहना है, 'हम किसानों के साथ खड़े हैं। हम यहां अपनी सेवा देने आए हैं, ताकि इन्हें (किसानों को) किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।'
Recommended Video

हालांकि सरकार की ओर से किसानों से बात करने के लिए एक बार फिर कोशिश की गई है। सरकार ने किसानों को अगली बातचीत में शामिल होने के लिए तारीख और समय की जानकारी देते हुए एक पत्र लिखा है। इस पत्र में सरकार ने कहा है कि सरकार किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दों का तार्किक समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि मंत्रालय की ओर से लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहती है, वह किसान संगठनों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का तर्कपूर्ण समाधान करना चाहती है।
सरकार की ओर से पत्र में ये भी लिखा गया है कि देश के सभी किसान संगठनों के लिए सरकार से बातचीत का रास्ता खुला हुआ है। किसान संगठनों की बात को आदरपूर्वक सुनना सरकार का दायित्व है। सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा के अंतर्गत आंदोलनकारी समस्त किसान यूनियनों के साथ खुले मन से कई दौर की बातचीत की है। आगे भी सरकार की तरफ से सुविधा के अनुसार, बाचतीच की पेशकश है।












Click it and Unblock the Notifications