बसवराज एस बोम्मई 28 जुलाई को सुबह 11 बजे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
बेंगलुरू, 27 जुलाई। कर्नाटक में मंगवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना गया और बोम्मई बुधवार को सुबह 11 बजे कर्नाटक मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद बसवराव बोम्मई ने कहा कि दी गई स्थिति में यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं गरीबों के कल्याण के लिए काम करने का प्रयास करूंगा। यह जन-समर्थक और गरीब-समर्थक शासन होगा।
वहीं महज दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद 25 जुलाई को कर्नाटक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाल बीएस येदियुरप्पा ने बोम्मई के सीएम बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा हमने सर्वसम्मति से बसवराज एस बोम्मई को भाजपा विधायक दल का नेता चुना है। मैं पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। पीएम के नेतृत्व में, वह (बोम्मई) कड़ी मेहनत करेंगे।
गौरतलब है पिछले कई दिनों से कर्नाटक भाजपा में येदियुरप्पा के सीएम पद पर बरकरार रखने को लेकर जमकर विवाद था। भाजपा विधायकों में दो फाड़ हो गई थी। कई बार पार्टी के शीर्ष नेताओं के दखल के बावजूद समस्या सुलझने का नाम ही नहीं ले रही थी।
येदियुरप्पा गुट के विधायक जिनमें वो बागी कांग्रेसी विधायक भी शामिल थे जिनके भाजपा में शामिल होने से कर्नाटक में भाजपा की सरकार बन सकी और येदियुरप्पा सीएम बने उनको मंत्री बनाकर मलाईदार मंत्रालय देने को लेकर भाजपा विधायकों में काफी असंतोश था, इतना ही नहीं भाजपा के ही कई विधायक येदियुरप्पा पर सीएम पद का दुरपयोग करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे। सरकार बची रहे और अपना कार्यकाल पूरा कर सके इसलिए भाजपा शीर्ष के आदेश पर येदियुरप्पा को इस्तीफा देना पड़ा।
हालांकि कर्नाटक के नए सीएम बोम्मई येदिुयरप्पा के काफी करीबियों में से एक हैं। 2019 में बोम्मई येदियुरप्पा सरकार में गृहमंत्री भी रह चुके हैं। बोम्मई सीएम पद ऐसे समय में संभाल रहे जिस समय कर्नाटक में कई कोरोना, बाढ़ समेत अन्य कई समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications