तौकते तूफान: तूफानी लहरों के बीच झूलने लगा बार्ज पी305, हैरान कर देने वाला है वीडियो

नई दिल्ली, मई 18। महाराष्ट्र के मुंबई और गोवा में तबाही मचाने के बाद तौकते तूफान ने मंगलवार देर रात गुजरात के समुद्री इलाकों में दस्तक दी। अभी तक केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र कर्नाटक और गोवा को प्रभावित कर चुका तौकते तूफान अब गुजरात में कहर बरपा रहा है। मंगलवार देर रात गुजरात के समुद्री इलाकों में तौकते तूफान का प्रभाव देखने को मिलता रहा। देर रात तक वायुसेना ने बड़े पैमाने पर राहत बचाव अभियान चलाया और हजारों लोगों को तटों से निकाला गया। वायुसेना के रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लोगों का रेस्क्यू करते हुए दिखा गया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह मुश्किल हालातों के बीच वायुसेना ने राहत बचाव अभियान को चलाया।

barge p305

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा INS कोलकाता

जानकारी के मुताबिक, वायुसेना का ये वीडियो INS कोलकाता पर रेस्क्यू ऑपरेशन का है। वायुसेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए अभी तक 177 लोगों को बचा लिया है। आपको बता दें कि समुद्र की लहरें इतनी भीषण थी कि नेवी का बार्ज पी305 भी लहरों का मुकाबला करने में सक्षम नजर नहीं आया। बार्ज पी305 में 373 लोग सवार थे, जिसमें 177 लोगों को बचा लिया गया है। नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार दोपहर को तूफान के गुजरात तट पर आने से पहले बार्ज पी 305 मुंबई तट से दूर चला गया था। वहीं दूसरी तरफ एक और बार्ज GAL कंस्ट्रक्टर समुद्री लहरों में फंस गया है। इसमें 137 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि समुद्र में फंसे लोगों को बचाने के लिए नौसेना और वायुसेना ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नौसेना ने आईएनएस कोच्चि, आईएनएस कोलकाता और आईएनएस तलवार को राहत बचाव के काम में लगा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+