जिस प्रेमी से शादी के लिए सोनम सिद्दीकी बनीं हिंदू, अब उसी ने तबाह कर दी जिंदगी, लगा इतना बड़ा झटका
Bareilly sonam siddiqui News: उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वावी एक मुस्लिम महिला सोनम सिद्दीकी पिछले दिनों चर्चाओं में आई थीं, जब उन्होंने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए सनातन धर्म अपना लिया था। जिसके बाद वो हिंदू बन गई थीं। अब सोनम सिद्दीकी को बहुत बड़ा झटका लगा है।
सोनम सिद्दीकी ने फरवरी के आखिरी हफ्ते में अपने प्रेमी विष्णु मौर्य से बरेली के एक मंदिर में शादी की थी। हिंदू बनने के बाद सोनम सिद्दीकी ने अपना नाम लक्ष्मी रख लिया था। इन दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब इस मामले में कुछ ऐसा हुआ, जिसको सुन आप भी चौंक जाएंगे।

सोनम सिद्दीकी की मां पति पर कराया केस दर्ज
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम सिद्दीकी की मां ने विष्णु मौर्य समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शादी के बाद जहां सोनम अपने पति विष्णु मौर्य के साथ फरार चल रही थी,....अब पुलिस ने उनको बरामद कर लिया है। जबकि सोनम का पति विष्णु मौर्य फरार है।
सोनम ने विष्णु से शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपने और अपने पति को लेकर यूपी पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। ऐसे में उनके पति का फरार हो जाना चौंकाने वाला है।

सोनम सिद्दीकी की मां ने लगाए कई गंभीर आरोप
सोनम सिद्दीकी की मां ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया है कि 24 जनवरी को वह दवाई लेने घर से बाहर गई थी, जब वह घर पर वापस आई तो सोनम सिद्दीकी घर पर नहीं थीं।
सोनम की मां ने कहा कि पता करने पर मालूम हुआ कि वह विष्णु मौर्य के साथ चली घई है। उन्होंने ये भी दावा किया कि, जह वह विष्णु के घर गई तो उसके घर वालों ने धमकाते हुए उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने विष्णु मौर्य, चुरीमल मौर्य, प्रकाश मौर्य, पूरन देवी, निधि मौर्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
#Bareillypolice #CMYogi#Adgbareillypolice #igbareilly
— Live Bharat Tv (@LiveBharat60193) February 25, 2024
बरेली की सोनम सिद्दीकी ने सनातन धर्म अपनाकर रचाई विष्णु मौर्य से शादी । परिवार जनों से जातया जान का खतरा। यूपी के सीएम महाराज श्री योगी आदित्यनाथ से लगाई सुरक्षा की गुहार pic.twitter.com/fh56zdJF4X

पुलिस को देखकर भाग गया सोनम सिद्दीकी का 'पति' विष्णु
पुलिस ने शिकायत के बाद जब जांच शुरू की तो उन्हें सोनम और विष्णु थाना क्षेत्र के गांव कठर्रा में मिले। पुलिस को देखते हुए सोनम सिद्दीकी का 'पति' विष्णु फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने सोनम को कोर्ट में पेश किया, जहां उसने अपना बयान दर्ज कराया है।
पुलिस ने इस मामले कहा है कि लड़की बालिग है। उसकी मां ने पांच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सोनम पर फिलहाल कोर्ट का फैसला आना बाकी है।
सोनम की उम्र 26 साल है। सोनम और विष्णु दोनों एक-दूसरे को पिछले 12 सालों से जानते थे। सोनम ने दावा किया था कि उसने तीन तलाक और हलाला से बचने के लिए हिंदू धर्म अपनाया था।












Click it and Unblock the Notifications