यूपी के बरेली शहर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति ने महिला के उपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। यह घटना सुभाष नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है। इस घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज हो रहा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

police

पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी

जानकारी के अनुसार आरोपी युवती से प्यार करता था। जब युवती ने उसके सााथ चलने से इनकार कर दिया तो नाराज प्रेमी ने युवती पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया है। वहीं युवती के पति का कहना है कि उसकी पत्नी एक वर्ष पहले उससे अलग हो गई और अपने प्रेमी के साथ भाग गई। यही नहीं 3-4 दिन पहले वह अपने प्रेमी को छोड़कर वापस उसके पास आ गई। लेकिन एक बार फिर से जब प्रेमी उसे लेने के लिए आया तो महिला ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज युवक ने सड़क पर ही युवती पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। आरोपी का नाम विनोद है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घटना के बाद हड़कंप

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर यूपी 112 और सुभाषनगर की पुलिस पहुंची। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का चेहरा और धड़ लगभग आधा जल गया है। महिला को बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी सेकेंड सीमा यादव ने बताया कि हमने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रहे है, फिलहाल आरोपी फरार है, लेकिन हम उसे जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

प्रेमी से एक बच्ची भी है

बता दें कि महिला के पहले पति से दो बच्चे हैं। वहीं उसके प्रेमी से उसका एक बच्ची है। महिला रामपुर में जिस घर में रहती थी वहीं पर वह अपनी बेटी को अपने मकानमालिक के घर पर छोड़कर चली आई थी। जानकारी के अनुसार बच्ची की उम्र महज एक महीने ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+