बराक ओबामा की भारत यात्रा से जुड़ीं 10 अहम बातें
नयी दिल्ली। दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा कल भारत आ रहे हैं। ओबामा तीन दिवसीय दौरे पर भारत के लिए आज अमेरिका से उड़ान भरेंगे। ओबामा गणतंत्र दिवस के मौके पर हमारे खास मेहमान होंगे। ओबामा की मौजूदगी ने इस दौरे को और भी अहम बना दिया है। ओबामा की भारत यात्रा को लेकर देशभर में उत्साह की लहर है।
सुरक्षा के ऐसे चाक-चौबंध इंतजाम है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। राजधानी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात है। 50,000 सुरक्षा जवान राजधानी के अगल-अगल हिस्सों में निगरानी कर रहे हैं।
ओबामा पहले भी भारत आ चुके है, लेकिन इसबार खास इसलिए हैं क्योंकि वो इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर हमारे खास मेहमान के तौर पर भारत आ रहे हैं। ओबामा के इस भारत दौरे से जुड़ी खास 10 अहम बातों से आपको रुबरु करवाते हैं।

ओबामा का भारत दौरा
बराक ओबामा रविवार की सुबह 10 बजे भारत आ रहे हैं। ओबामा के साथ जॉर्डन और हरीकेन के साथ-साथ अमेरिका की खुफिया एजेंसी के ऐसे 75 खुंखार और जाबांज डॉग ऑफिसर साथ आ रहे हैं जो ओबामा की सुरक्षा में तैनात होंगे। अमेरिका की इस डॉग ऑफिसर्स टीम को के-9 यूनिट कहा जाता है।

हाई अलर्ट पर देश
ओबामा की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें 7 स्तरीय सुरक्षा दी गई है। 26 जनवरी के मौके पर सेना के अधिकारियों की भी जांच होगी। सिर्फ मेजर जनरल की वर्दी की पहनने सेना अधिकारियों की जांच होगी। कर्नल रैंक के दो अधिकारियों मेजर जनरल की पहचान करनी होगी।

छावनी में तब्दील हुई दिल्ली
ओबामा की सुरक्षा को देखते हुए राजपथ पर 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। राजपथ से 13000 गुब्बारे आकाश में छोडे जाने के लिए खास सुरक्षा इंतजाम किए गए है। बम निरोधक दस्ते की छह टीमें भी तैनात होंगी।

ओबामा के साथ आएगा कारों का काफिला
ओबामा के साथ अमेरिका से कारों का काफिला आएगा। ओबामा के साथ दुनिया की बेहतरीन 30 कारें उनके काफिले में शामिल होगी।

बढ़ सकती हैं झांकियों की संख्या
ओबामा गणतंत्र दिवस पर खास मेहमान है। ऐसे में इस बार झांकियों की संख्या 20 से बढ़ाकर 25 कर दी गई है। समारोह को देखने के लिए 10 हजार सीटें भी बढ़ा दी गई हैं।

आतंकियों की धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान आतंकवादी संगठन आईएस ने ट्वीट कर धमकी दी है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर को चिट्ठी लिखकर उस जगह की जानकारी मांगी है।

शानदार होगा एयर शो
गषतंत्र दिवस समारोह के दौरान इस बार 18 लड़ाकू विमान और 10 हेलिकॉप्टर हिस्सा लेंगे। इस मौके पर नौसेना का पहला सुपरसोनिक MIG 29 K के साथ-साथ अमेरिका से खरीदे गए C-130 J सुपर हरक्यूलिस, C-17 ग्लोबमास्टर-3 और पोजेडियॉन-8 आई भी झांकी में शामिल होंगे।

बीस्ट में पहुंचेंगे ओबामा
गणतंत्र दिवस समारोह में ओबामा अपनी कार बीस्ट में ही पहुंचेंगे। पूरी कार हथियारों और नाइट विजन कैमरा से भी लैस है। ओबामा जहां भी जाते हैं इसी कार में जाते हैं।

पान के साथ होगा ओबामा का स्वागत
राष्ट्रपति भवन में ओबामा के डिनर के बाद उन्हें पान भी परोसा जाएगा। ओबामा के लिए दिल्ली के नॉर्थ एवेंन्यू के मशहूर पांडे पान भंडार से पान मंगवाया गया है।

मिशेल के लिए खास बनारसी साड़ी
भारत दौरे के दौरान जहां ओबामा को पान परोसा जाएगा तो वहीं मिशेल ओबामा के लिए वाराणसी की मशहूर बनारसी साड़ी का तोहफा तैयार हो रहा है। वाराणसी के कारीगर मिशेल के लिए सोने औऱ चांदी की जरी से सजी बनारसी साड़ी तैयार कर रहे हैं। मिशेल के लिए 250 साड़ियां तैयार की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications