ओबामा को उड़ाने की की चेतावनी को गंभीरता से ले रहा अमेरिका

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की आगामी गणतंत्र दिवस पर भारत यात्रा की तैयोरियों को लेकर अमेरिका के सिक्युरिटी मामलों के एक्सपर्ट की एडवांस टीम अगले हफ्ते राजधानी पहुंच रही है। टीम यहां पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेगी। विश्वसनीय सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Barack Obama

अमेरिकी टीम के सदस्य यहां पर गृह मंत्रालय के साथ-साथ इंटेलिजेंस बयूरो( आईबी) और दिल्ली पुलिस के आला अफसरों से भी मिलेंगे। टीम के सदस्य उस रूट को देखेंगे जहां से ओबामा की कार गुजरेगी। टीम राजघाट भी जाएगी क्योंकि ओबामा बापू की समाधि पर जाएँगे। इस बीच, पाकिस्तान स्थित लश्कर- ए- तैय्यबा के आतंकी राजधानी दिल्ली को निशाना बना सकते हैं।

कड़ी हुई सुरक्षा

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी शुरू कर दी है। एक अंग्रेजी अखबार ने यह जानकारी दी है। हालांकि जानकारों का कहना है कि ओबामा की यात्रा के दौरान सुरक्षा के इंतजाम जिस स्तर के रहेंगे उसे देखते हुए किसी के लिए आतंकी हमला करना नामुमकिन होगाय़

अलर्ट मिला अमेरिका से

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आतंकी हमले से जुड़ा अलर्ट सीधे अमेरिकी एजेंसियों से मिला है। इनपुट के मुताबिक अमेरिकी एजेंसियों के पास इस बात की साफ सूचना है कि लश्कर ए तैय्यबा दिल्ली में बड़ा हमला कर सकता है।

अमेरिकी एजेंसियो से मिली जानकारी के बाद सरकार ने किसी भी चूक को टालने के लिए कमर कस लिया है।गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के चीफ गेस्ट होने की पुष्टि के बाद यह अलर्ट आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+