बराक ओबामा ने आम आदमी पार्टी को दिया 1 रुपए का चंदा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी शुरु से ही पार्टी के पास आने वाले चंदे को लेकर दूसरी पार्टी पर जमकर हमला बोलती रही है। साथ ही अन्य पार्टियों से अपने चंदे बारे मे लोगों को बताने के लिए कहती रहती है। लेकिन आम आदमी पार्टी के वेबसाइट पर चंदे की लिस्ट पर नजर डाले तो ऐसे कई नाम मिल जायेंगे जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।

आम आदमी पार्टी की वेबसाइट पर 2 फरवरी को बराक हुसैन ओबामा के नाम से 1 रुपए का चंदा दिया गया है। 1 रुपए के चंदे को बकायदा वेबसाइट पर दर्ज किया गया है और उसकी ट्रांजैक्शन आइडी भी जेनरेट की गयी है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या बराक ओबमा ने आम आदमी पार्टी को चंदा कैसे दिया और वो भी 1 रुपए।

सैकड़ो लोगों ने दिया 1 रुपए का चंदा
आम आदमी पार्टी की साइट पर डोनेशन देने वाले लोगों की सूची पर नजर डालें तो ऐसे कई नाम मिल जायेंगे जिन्होंने पार्टी को 1 रुपए का चंदा दिया। ऐसे मे सवाल यह उठता है कि जिस भी व्यक्ति ने 1 रुपए के चंदे को वेबसाइट पर डाला आखिरकार उसने इसे किस आधार पर वेबसाइट पर डाला।
फौरी तौर पर आप मान सकते हैं कि गरीब और अक्षम लोगों ने पार्टी को 1 रुपए का चंदा दिया और पार्टी ने उनकी भावनाओं का खयाल रखने के लिए उनका नाम पार्टी की वेबसाइट पर डाल दिया।
देश के हर कोने से और विदेश से भी आया है 1 रुपए का चंदा
लेकिन भारत के हर कोने से कैसे लोग 1 रुपए का चंदा पार्टी को दे सकते हैं। आम आदमी पार्टी की वेबसाईट पर गुजरात, पंजाब, हरयाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना से भी लोगों ने 1 रुपए का चंदा दिया है। आप यह सोचने के लिए एक बार को जरूर मजबूर होंगे कि कैसे कोई देश के हर प्रदेश से 1 रुपए का पार्टी को चंदा दे सकता है और पार्टी की वेबसाइट पर एंट्री करने वाला सख्श इसे साइट पर डाल सकता है।
डोनेशन की एंट्री कोई इंसान करता है या मशीन

लेकिन पार्टी की वेबसाइट पर चंदे के नाम पर 1 रुपए की एंट्री करने का खेल यही नहीं रुकता। माइ सीएम केजरीवाल के नाम से दर्जनों बार 1 रुपए का चंदा पार्टी की वेबसाइट पर दर्ज है। आप एक बार को यह जरूर सोचने को मजबूर होंगे कि पार्टी की साइट पर चंदे की एंट्री करने वाला कोई सख्स है या मशीन












Click it and Unblock the Notifications