बार काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक, सुप्रीम कोर्ट के जजों को पास भेजेगा डेलीगेशन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक, सुप्रीम कोर्ट के जजों को पास भेजेगा डेलीगेशन
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आज बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने मामले को लेकर बैठक की है। बैठक के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि बैठक में एकमत से ये तय हुआ है कि काउंसिल का सात सदस्यों का एक डेलीगेशन सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीशों से मिलेगा और मामले को खत्म करने की कोशिश करेगा। मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि हम चाहते हैं कि ये मामला जल्दी से जल्दी निपट जाए।

'हमने की राहुल गांधी को बोलने का मौका दिया'
मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि हम इसको लेकर हम चाहते हैं कि सही तरीके इस मामले को जल्दी से खत्म किया जाए, हमने सरकार को भी इसको लेकर खत लिखा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने कहा कि ये मामला इतना बड़ा भी नहीं है जितना पब्लिक में दिखाया जा रहा है और जिस तरह से मीडिया में आ रहा है।
इस मामले पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर मनन कुमार ने कहा कि हमने ही राहुल गांधी को मौका दिया कि वो न्यायालय पर बोल सकें, ये दुर्भाग्यपूर्ण है। मनन ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से वो अपील करते हैं कि राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे का राजनीतिकरण ना करें।

प्रधानमंत्री और कानून मंत्री की प्रतिक्रिया की सराहना
प्रधानमंत्री और कानून मंत्री की मामले पर प्रतिक्रिया की मनन कुमार ने तारीफ की है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने कहा कि पीएम और कानून मंत्री ने कल ही इसे न्यायलय का अंदरुनी मामला बता दिया और मामले में हस्तक्षेप से इंकार कर दिया था, काउंसिल उनके इस कदम के लिए उनका सराहना करती है।

शीर्ष स्तर पर जारी है बैठकों का दौर
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के चार सीनियर जजों के प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उच्चतम न्यायलय की व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने के बाद आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उठ रहे सवालों को लेकर बात हुई है। वहीं शनिवार को एक बार फिर अटॉर्नी जनरल ने सब ठीक हो जाने की उम्मीद जताई है। शनिवार सुबह को अपने घर से निकलते हुए अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल ने कहा कि उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications