येचुरी बोले- बैंकों का एनपीए 2जी स्पेक्ट्रम से भी बड़ा घोटाला
नई दिल्ली। बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए सीपीआई-एम के मुख्य सचिव सीताराम येचुरी ने शनिवार को कहा कि प्राइवेट कंपनियों द्वारा नेशनलाइज्ड बैंकों से लिया गया लोन 2जी स्पेक्ट्रम स्कैंडल से 10 गुना बड़ा घोटाला है।

उन्होंने कहा कि भारत के कॉरपोरेट्स ने नेशनलाइज्ड बैंकों से करीब 11 लाख करोड़ रुपए का लोन लिया था, जिसे उन्होंने वापस नहीं किया। इन पैसों की वसूली के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया, उल्टा 1.12 लाख करोड़ का लोन पिछले दो सालों में माफ कर दिया गया है।
'सरकार का असली चेहरा दिखा'
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर और फेसबुक पर येचुरी ने अपनी ये बात कही है। वे बोले कि अगर सरकार से आत्महत्या कर रहे किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही जाती है तो सरकार ऐसा नहीं करती है।
सरकार का कहना होता है कि इसके लिए संसाधनों की कमी है, लेकिन कॉरपोरेट के 1.12 लाख करोड़ का लोन भी आसानी से माफ कर दिया जाता है। यह केन्द्र सरकार का असली चेहरा दिखाता है।
बैंक बैंक का आइडिया है 'बैड'
येचुरी केन्द्र सरकार द्वारा बैड बैंक बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि बैड बैंक बनाने का आइडिया गलत है, क्योंकि इससे बड़े डिफॉल्टर्स भयमुक्त हो जाएंगे।
येचुरी ने कहा कि यह सारा पैसा जनता का है। इसलिए बैड बैंक बनाने के बजाए सरकार को कॉरपोरेट पर नकेल कसते हुए उनसे कर्ज के पैसे रिकवर करने की सोचनी चाहिए।
क्या है बैड बैंक
आपको बता दें कि बैंड बैंक बन जाने के बाद यह बैंक एक अन्य बैंकों के बैड लोन खरीद लेगा। इससे बैंकों की बैलेंस शीट में सुधार आएगा, जिसके बाद वह और लोन बांट सकेंगे। बताते चलें कि बैड लोन वह लोन होता है, जिसकी रिकवरी नहीं हो पाती है।
Resolving the crisis of ₹11 lakh crore of unpaid bank loans has to start with recovery, not by waivers and write-offs. #NPAs #NoBailOut pic.twitter.com/U1GevRmoQh
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) October 15, 2016
Resolving the crisis of ₹11 lakh crore of unpaid bank loans has to start with recovery, not by waivers and write-offs. #NPAs #NoBailOut pic.twitter.com/U1GevRmoQh
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) October 15, 2016












Click it and Unblock the Notifications