Bank Holiday Tomorrow: 18 दिसंबर को बंद हैं बैंक? चेक कीजिए छुट्टी की पूरी लिस्ट
Bank Holidays 18 December: दिसंबर 2025 की शुरुआत के साथ ही देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार इस महीने बैंकों में कई दिन छुट्टियां रहेंगी। क्या 18 दिसंबर को बैंक बंद हैं? इसके लिए दिसंबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे?
इनमें राष्ट्रीय अवकाश, राज्य स्तर की छुट्टियां और नियमित वीकेंड शामिल हैं। ऐसे में ग्राहकों को अपने जरूरी बैंक काम पहले से प्लान करने की सलाह दी गई है।

क्रिसमस पर देशभर में बैंक बंद
दिसंबर महीने की सबसे बड़ी राष्ट्रीय छुट्टी 25 दिसंबर (गुरुवार) को है। इस दिन क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
दिसंबर 2025 में वीकेंड बैंक छुट्टियां
हर महीने की तरह दिसंबर में भी दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
- 7 दिसंबर (रविवार)
- 13 दिसंबर (शनिवार - दूसरा शनिवार)
- 14 दिसंबर (रविवार)
- 21 दिसंबर (रविवार)
- 27 दिसंबर (शनिवार - चौथा शनिवार)
- 28 दिसंबर (रविवार)
राज्यवार बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
कुछ छुट्टियां सिर्फ चुनिंदा राज्यों और शहरों में लागू होंगी।
- 1 दिसंबर (सोमवार): राज्य स्थापना दिवस / आदिवासी आस्था दिवस ईटानगर, कोहिमा
- 3 दिसंबर (बुधवार): सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व पणजी
- 12 दिसंबर (शुक्रवार): पा टोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि शिलांग
- 18 दिसंबर (गुरुवार): यू सोसो थाम की पुण्यतिथि शिलांग
- 19 दिसंबर (शुक्रवार): गोवा मुक्ति दिवस पणजी
- 20 दिसंबर (शनिवार): लोसोong / नामसोong पर्व गंगटोक
- 22 दिसंबर (सोमवार): लोसोong / नामसोong पर्व












Click it and Unblock the Notifications