Bank Holidays October 2025: 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब और कहां होगी छुट्टी
Bank Holiday List October: नवरात्रि भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन देश में त्योहारों का सिलसिला अभी जारी है। अक्टूबर का महीना अपने साथ दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े पर्व लेकर आ रहा है। ऐसे में बाजारों में रौनक और घरों में तैयारियों का उत्साह साफ झलकने लगा है।
हालांकि इन त्योहारों का असर केवल खरीदारी और सजावट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बैंकिंग सेवाओं पर भी पड़ेगा। अलग-अलग राज्यों और शहरों में स्थानीय परंपराओं और त्योहारों के कारण बैंकों की छुट्टियां तय की गई हैं। ऐसे में जरूरी काम समय पर निपटाने के लिए छुट्टियों की लिस्ट पहले से देख लेना बेहद ज़रूरी है

Bank Holiday List- अक्तूबर 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
- 1 अक्टूबर: नवरात्रि समाप्ति, महानवमी, दशहरा - अगरतला, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहटी, ईटानगर, कानपुर, कोची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
- 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, विजयादशमी और दुर्गा पूजा - पूरे देश में बैंक बंद।
- 3-4 अक्टूबर: दुर्गा पूजा - गंगटोक।
- 6 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा - अगरतला और कोलकाता।
- 7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती - बैंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और शिमला।
- 10 अक्टूबर: करवा चौथ - शिमला।
- 18 अक्टूबर: कटि बिहु - गुवाहाटी।
- 20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा - अहमदाबाद, बेंगलुरू, कोलकाता, नई दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई समेत 25 प्रमुख शहर।
- 21 अक्टूबर: दिवाली अमावस्या और गोवर्धन पूजा - बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर और श्रीनगर।
- 22 अक्टूबर: दिवाली, विक्रम संवत नव वर्ष, बालिपदमी और लक्ष्मी पूजा - अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और पटना।
- 23 अक्टूबर: भाई दूज, भ्रातृद्वितीया, चित्रगुप्त जयंती और लक्ष्मी पूजा - अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला।
- 27-28 अक्टूबर: छठ पूजा - कोलकाता, पटना और रांची।
- 31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती - अहमदाबाद।
- साप्ताहिक अवकाश के रूप में, दूसरा और चौथा शनिवार (11 और 25 अक्टूबर) और सभी रविवार (5, 12, 19 और 26 अक्टूबर) बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें: October 2024 Festivals List: ये हैं अक्टूबर महीने के प्रमुख त्योहार और व्रत, जानिए कब है करवा चौथ?
इन बातों का रखें ख्याल
- जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटाएं - अक्टूबर में कई दिन बैंक बंद रहेंगे, इसलिए अपने सभी लेन-देन पहले से कर लें।
- ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करें - छुट्टियों के दौरान डिजिटल बैंकिंग सुविधाजनक और सुरक्षित विकल्प रहेगा।
- चेक और डिमांड ड्राफ्ट तैयार रखें - यदि चेक या ड्राफ्ट जमा करना है, तो इसे छुट्टियों से पहले सुनिश्चित कर लें।
- ATM और कैश मैनेजमेंट - त्योहारों में नकदी की मांग बढ़ सकती है, इसलिए पहले से कैश निकाल लें।
- राज्यवार छुट्टियों की जानकारी रखें - हर राज्य में बैंक छुट्टियों की तारीखें अलग हो सकती हैं, इसलिए अपनी राज्यवार सूची जरूर चेक करें।
ये भी पढे़ं: October School Holidays: दुर्गा पूजा से लेकर दिवाली तक, इस महीने कितने दिन रहेंगी स्कूल में छुट्टियां?












Click it and Unblock the Notifications