October 2024 Festivals List: ये हैं अक्टूबर महीने के प्रमुख त्योहार और व्रत, जानिए कब है करवा चौथ?
October festivals- Vrat 2024 List Hindi: अक्टूबर का महीना अपने साथ बहुत सारे व्रत और त्य़ोहारों को लेकर आया है, इस महीने में नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ और दिवाली से जैसे बड़े पर्व हैं। इसी वजह से इस महीने में छुट्टियों की भरमार है।
यहां हम आपके लिए लाए हैं व्रत और त्योहारों की एक पूरी लिस्ट, जिस देखकर आप अपने परिवार के साथ कहीं भी घूमने-फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं।

अक्टूबर महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट( October festivals- Vrat 2024 List)
- 2 अक्टूबर 2024 (बुधवार): गांधी जयंती
- 3 अक्टूबर 2024 (गुरुवार): शारदीय नवरात्रि शुरू, घटस्थापना
- 9 अक्टूबर 2024 (बुधवार): कल्पारम्भ 1
- 10 अक्टूबर 2024 (गुरुवार): दुर्गा महाष्टमी
- 11 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार): दुर्गा महानवमी पूजा
- 12 अक्टूबर 2024 (शनिवार): दशहरा, शारदीय नवरात्रि का समापन
- 13 अक्टूबर 2024 (रविवार) ): दुर्गा विसर्जन
- 14 अक्टूबर 2024 (सोमवार): पापांकुशा एकादशी
- 15 अक्टूबर 2024 (मंगलवार): प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
- 17 अक्टूबर 2024 (गुरुवार): वाल्मिकी जयंती, आश्विन पूर्णिमा व्रत, तुला संक्रांति
- 20 अक्टूबर 2024 (रविवार): करवा चौथ, कार्तिक संकष्टी चतुर्थी
- 28 अक्टूबर 2024 (सोमवार): रमा एकादशी
- 29 अक्टूबर 2024 (मंगलवार): धनतेरस, प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
- 30 अक्टूबर 2024 (बुधवार): मासिक शिवरात्रि
- 31 अक्टूबर 2024 (गुरुवार): नरक चतुर्दशी, छोटी दीवाली
खास बातें
नवरात्रि (3 अक्टूबर - 12 अक्टूबर 2024)
इस बार आदिशक्ति के दिन 3 अक्टूबर से लेकर 12 अक्तूबर तक है। नवरात्रि के दौरान पूरे देश में उत्सव सा माहौल होता है। कहीं गरबा होता है तो कहीं डांडिया खेला जाता है। माता के भक्त इस दौरान उपवास रखते हैं और उनकी आराधना करते हैं।
दशहरा (12 अक्टूबर 2024)
दशहरा या विजयदशमी नवरात्रि के ठीक बाद आता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जब भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरे के दिन देशभर में रावण दहन के आयोजन होते हैं। इस बार दशहरा 12 अक्तूबर को है।
करवा चौथ (20 अक्टूबर 2024)
करवा चौथ एक विशेष पर्व है जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए दिन भर व्रत रखती हैं। रात को चंद्रमा को देखकर और पूजा करके व्रत तोड़ा जाता है। यह पर्व उत्तर भारत, खासकर पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications