बैंक फ्रॉड केस: गुजरात की कंपनी के खिलाफ ईडी ने दाखिल किया आरोप-पत्र
सूरत। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात की कंपनी मेसर्स नाकोड़ा लिमिटेड कंपनी से जुड़े एक मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया है। सूरत समेत गुजरात के 15 जगहों से जुड़े इस मामले में एजेंसी ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। उल्लेखनीय है कि उक्त कंपनी के अध्यक्ष देवेन्द्र जैन व बाबूलाल जैन हैं। मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इससे पहले इसी मामले में सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा ने भी मामला दर्ज किया था और उसी मामले को आधार बनाकर ईडी ने भी मुकदमा दर्ज किया था।

ईडी के जांच अधिकारी के मुताबिक मेसर्स नाकोड़ा लिमिटेड कंपनी ने गलत तरीके से बैंकों में खाता खुलवाकर कर लेटर्स ऑफ क्रेडिट (एलसी) के माध्यम से 827.98 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। हालांकि इस मामले में ईडी अभी तक सूरत के करंज गांव स्थित लगभग 375.71 करोड़ की सम्पतियों को कुर्क किया था।












Click it and Unblock the Notifications