अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जुटने लगे हैं बांग्लादेशी नागरिक! भारत में घुसने की कोशिश को BSF ने यूं किया नाकाम

BSF on Bangladeshi nationals: बांग्लादेश से बुधवार को कई बांग्लादेशी नागरिकों ने भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की है, जिसे नाकाम कर दिया गया है। बीएसएफ के एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

बांग्लादेश में इस समय अराजकता और हिंसा का माहौल है और इसी दौरान बांग्लादेशी नागरिकों ने अलग-अलग जगहों पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जमा होकर भारत में आने की कोशिश की, जिन्हें हटा दिया गया। इससे अंदाजा लगता है कि पड़ोसी मुल्क में हालात कितने गंभीर हैं।

bsf on bangladeshi nationals

बांग्लादेशी नागरिकों ने की थी भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश-बीएसएफ
जिस घटना के बारे में बीएसएफ के अधिकारी ने बताया है, वह उत्तर बंगाल की है। पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से लगती हुई 2,217 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है और लगता है कि बांग्लादेशी नागरिकों ने देश में बिगड़े हालात में उसी का फायदा उठाने की कोशिश की है।

इसे भी पढ़ें- Bangladesh News: मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार क्यों दुनिया की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश है?

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जत्थों में जमा हुए थे बांग्लादेशी नागरिक- बीएसएफ
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा है, 'बांग्लादेशी नागरिकों का एक बड़ा समूह आज शाम उत्तर बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास विभिन्न स्थानों पर जत्थों में जमा हो गया था। उन्होंने भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश की थी।'

बीएसएफ के अफसर के मुताबिक बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड, सामान्य प्रशासन और बीएसएफ के जवानों की मदद से बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा से दूर कर दिया गया।

बीएसएफ के डीजी समेत सीनियर कमांडर कर रहे हैं सीमा की निगरानी
बांग्लादेश के हालातों को देखते हुए उसकी सीमाओं से लगे भारतीय राज्यों की सुरक्षा पहले से ही बढ़ा दी गई है। भारत-बांग्लादेश के बीच 4,096 किलोमीटर की लंबी सीमा है, जिसकी सुरक्षा पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

बीएसएफ के महानिदेशक (कार्यकारी) दलजीत सिंह चौधरी ने भी बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव स्थित पेट्रापोल बॉर्डर का दौरा किया है। उनके साथ कई अन्य वरिष्ठ कमांडर भी इस समय सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

भारत-बांग्लादेश के बीच पश्चिम बंगाल में 2,217 किलोमीटर, त्रिपुरा में 856 किलोमीटर, मेघालय में 443 किलोमीटर, असम में 262 किलोमीटर और मिजोरम में 318 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है।

सीमावर्ती गांव के लोगों के साथ भी संपर्क में है बीएसएफ
बांग्लादेश के हालातों को देखते हुए मंगलवार को बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल के अधिकारियों और सीमावर्ती इलाकों के ग्रामीणों के साथ भी बैठकें की थी। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार गांव वालों को सलाह दी गई है कि रात के समय सीमावर्ती क्षेत्रों और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं वाली सड़कों पर जाने से बचें।

त्रिपुरा पुलिस की मदद से पकड़े थे 11 बांग्लादेशी नागरिक
मंगलवार को ही बीएसएफ ने त्रिपुरा पुलिस के साथ मिलकर एक भारतीय दलाल समेत 11 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों की वजह से हालात ऐसे बन गए हैं कि प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देकर देश छोड़कर भारत आना पड़ गया और अब अन्य देशों में शरण मांगने को मजबूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+