बांग्लादेश पीएम शेख हसीना से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात, 7 समझौतों पर दस्तखत
नई दिल्ली। चार दिन के दौरे पर भारत आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शनिवार को दिल्ली में पीएम मोदी के मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय परियोजना का उद्घाटन किया। शनिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच सात समझौतों पर दस्तखत हुए। दोनों नेताओं ने बांग्लादेश से एलपीजी इंपोर्ट समेत तीन प्रॉजेक्ट्स को लॉन्च किया। तीनों प्रॉजेक्ट की लॉन्चिंग विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई।

शेख हसीना और नरेंद्र मोदी ने इस दौरान साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले एक साल में उन्हें भारत और बांग्लादेश के 12 जॉइंट प्रॉजेक्ट्स के उद्घाटन का मौका मिला, इसको लेकर उन्हें खुशी है। आज की तीनों परियोजनाएं तीन अलग-अलग क्षेत्रों में हैं- एलपीजी इंपोर्ट, वोकेशनल ट्रेनिंग और सोशल फसिलटी। तीनों का मकसद एक है- हमारे नागरिकों का जीवन बेहतर बनाना।
भारत और बांग्लादेश के बीच इन तीन प्रॉजेक्ट पर साइन हुए हैं- बांग्लादेश से एलपीजी आयात, बांग्लादेश-इंडिया प्रफेशनल डिवेलपमेंट इंस्टिट्यूट और ढाका में रामकृष्ण मिशन में विवेकानंद भवन। मोदी ने कहा, बांग्लादेश से बल्क एलपीजी सप्लाई दोनों देशों को फायदा पहुंचाएगी। इससे बांग्लादेश में निर्यात, आमदनी और रोजगार भी बढ़ेगा। ट्रांसपोर्टेशन की दूरी 1500 किमी कम हो जाने से आर्थिक लाभ भी होगा और पर्यावरण को भी कम नुकसान होगा।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना गुरुवार से चार दिन की यात्रा पर भारत में हैं। वो यहां कई नेताओं से मिलने वाली हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर से उनकी मुलाकात हो चुकी है। आज वो पीएम मोदी से मिलीं। प्रधानमंत्री के बाद शेख हसीना का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिलने का कार्यक्रम है।
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications