हाई अलर्ट- 23 जनवरी को देश में 23 जगह आतंकी हमले की साजिश!
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आतंकवादियों के कॉल इंटरसेप्ट होने के बाद खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि बांग्लादेशी आतंकी संगठन हिजब उत तहरीर 26 जनवरी से पहले भारत के अलग-अलग हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिश रच रहा है।

सूत्रों के मुताबिक जो कॉल इंटरसेप्ट किए गये हैं उसमें आतंकी 'डॉक्टर मेडिसिन लेकर जाएगा' कोडवर्ड का इस्तेमाल कर रहा है। खुफिया एजेंसियों ने जब इसे डीकोड किया तो मामले का खुलासा हुआ। सूत्रों के मुताबिक 'डॉक्टर मेडिसिन लेकर जाएगा' जैसे कोड का इस्तेमाल 14 जनवरी से 21 जनवरी 2016 के बीच तालमेल, साजिश और योजना के लिए किया गया है। इस संबंध में बीएसएफ, सेना, राज्य पुलिस और अन्य महत्वपूर्ण विभागों को अलर्ट कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications