कश्मीर मामले पर बांग्लादेश का बड़ा बयान, ये भारत का अंदरुनी मामला

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने पर भारत को पड़ोसी देश बांग्लादेश का समर्थन मिला है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, भारत सरकार का जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया जाना उनका आंतरिक मामला है। साथ ही बांग्लादेश इस बात की वकालत की है कि क्षेत्रीय शांति तथा स्थिरता बनाए रखना और विकास सभी देशों की प्राथमिकता होना चाहिए।

Bangladesh backs India on jammu Kashmir article 370 issue

भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करते हुए जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया है। भारत के इस कदम के बाद एक तरफ कश्मीर में तनाव है। घाटी में 17 दिन से कर्फ्यू जैसे हालात हैं। वहीं पाकिस्तान और चीन लगाचार भारत के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं। चीन और पाकिस्तान मामले को यूएन ले गए हैं और अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में ले जाने की बात भी पाक कर रहा है। ऐसे में बांग्लादेश का समर्थन भारत के लिए एक बड़ी खबर है।

बता दें कि इस मामले पर जहां बांग्लादेश खुलकर भारत के साथ दिखा है। वहीं पाकिस्तान और चीन भारत को घेरने की कोशिश में दिख रहे हैं। इसके अलावा ज्यादातर देश मामले पर तटस्थ ही दिखे हैं और आपसी बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+